


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को प्रदेश में 14 वां दिन है। एक दिन के ब्रेक के बाद फिर रविवार को यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। यात्रा के दौरान राहुल हिंदू धर्म गुरु से चर्चा करते भी नजर आए। इससे पहले राहुल गांधी के दिल्ली दौरे के कारण यात्रा के सुबह के शेड्यूल में बदलाव किया गया।यात्रा की शुरुआत करीब दो घंटे देरी से हुई है।
राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी,यातायात राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला,स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष विधायक कृष्णा पूनिया सहित कई मंत्री भी चल रहे हैं।
सिकंदरा थाने के पास लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोलगेट से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे बांदीकुई के मुकुरपुरा चौराहे पर यात्रा का लास्ट पॉइंट है। बांदीकुई के बाढ़ नागवास में यात्रा का नाइट स्टे होगा। सीएम गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में राहुल गांधी को अवलोकन कराए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया हुआ है।अब राहुल गांधी सरकार की विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे या नहीं करेंगे यह तो समय ही बताएगा। लेकिन सीएम गहलोत सरकार ने इस इस प्रदर्शनी को बनाने के लिए एक करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च की हैं। अब इस प्रदर्शनी को कितने लोग देखेंगे और उसका क्या कुछ फायदा प्रकार को मिलने वाला है यह तो कोई बता नहीं पा रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। सोमवार को यात्रा अलवर जिले में एंटर करेगी। यह राजस्थान में यात्रा का आखिरी जिला है, अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की प्रदेशकी पहली बड़ी सभा रखी गई है। राहुल गांधी की इस जनसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न नेताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है ।