Saturday, 29 August 2026

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का भाजपाईयों ने फूंका पुतला


 पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का भाजपाईयों ने फूंका पुतला

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी,भाजपा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से नाराज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने घण्टाघर पर पुतला जलाया । भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान पूरी तरह अपमानजनक और कायरता से भरा हुआ है जो कि असहनीय है।

उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वो बेहद निंदनीय है।क्या बिलावल भुट्टो के पास हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में टिप्पणी करने का कद भी है, जो एक सच्चे राजनेता और एक उच्च सम्मानित वैश्विक नेता हैं।बिलावल भुट्टो के इस अपमानजनक बयान ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की छवि को और कम कर दिया है।इस बयान का मकसद दुनिया को गुमराह करना और पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, अराजकता, सेना में मतभेद, बिगड़ते वैश्विक रिश्तों और पाकिस्तान के आतंकवाद का गढ़ होने से दुनिया का ध्यान हटाना है। एक तरफ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान है, जिसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपहास और अपमान का सामना किया है. एक तरफ की भारत विदेश नीति की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को छोटे देशों से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

जिस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री प्रभु बडोलिया,नरेश बंसल,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,बीना छामुनिया,रमेश गढ़वाल,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, पार्षद मनीष सिसोदिया, देवराज खाटरा,नंदलाल छान, रोबिन चांवला, शिवराज गोरा,ललित जगरवाल,शंकर विजयवर्गीय, रामनारायण यादव, एडवोकेट देवी प्रकाश तिवाड़ी, मेघराज जाट, राजेश गुर्जर,राजू कश्यप,कमलेश सैनी,विजय मालपानी,कैलाश चांवला,शम्भू शर्मा,भगवान सैनी,महावीर शर्मा,तौसीफ खान,पंकज पहाड़िया,राधेश्याम चांवला,लक्ष्मण चौधरी,जोधराज गुर्जर,दिनेश छान आदि मौजूद थे।




Previous
Next

Related Posts