Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत सरकार ने सिर्फ बाड़े में रहने का बनाया रिकॉर्ड: डॉ. सतीश पूनिया


सीएम गहलोत सरकार ने सिर्फ बाड़े में रहने का बनाया रिकॉर्ड:  डॉ. सतीश पूनिया


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। कहा कि राहुल गांधी भूल गए, उनके पुरखों ने भारत तोड़ा था। डॉ.पूनिया ने गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर भी कटाक्ष किया, कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने बाड़ाबंदी में रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया शनिवार भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में पत्रकारों  से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के 4 साल के कार्यकाल को कुशासन करार दिया। कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की नकारा और निकम्मी सरकार राज कर रही है। सरकार जो वादे कर सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। बल्कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता कर्ज के बोझ तले दब गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि दुनियाभर में सिर्फ राजस्थान की कांग्रेस सरकार ही ऐसी है। जिसने 52 दिन तक बाड़े में कैद रहकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार किसी सरकार ने ही अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवा दिया। वहीं आज यही सरकार 4 साल का जश्न मना कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान के मंत्री और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन आज भी वही लोग सरकारी फाइलों पर साइन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता समझ नहीं पा रही कि सरकार कौन चला रहा है। ऐसे में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

पिछले 4 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। 2023 में जब हमारी सरकार आएगी। तब हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। सभी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर इवेंट चला रहे हैं। लेकिन इस देश को तोड़ने का काम उनके पुरखों ने ही किया है। नेहरू जी और जिन्ना की महत्वाकांक्षा की वजह से भारत का विभाजन हुआ था। जो प्रमाणित सत्य है। लेकिन मुझे लगता है कि राहुलजी इतिहास भूल गए। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भारत पहले से जुड़ा हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया  ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजनीति से रिटायरमेंट के बाद राजनीति पढ़ाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अशोक गहलोत सिर्फ झूठ बोलना और झूठी घोषणाएं करना ही सिखा सकते हैं। राजस्थान की परंपरा वाली राजनीति सिखाना उनके बस की बात नहीं।




Previous
Next

Related Posts