


भाजपा पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा है कि झारखंड सरकार श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने के इरादे को त्याग दे नही तो जेन समाज अहिंसात्मक आंदोलन करेगा।उन्होंने कहा कि सदियों से श्री सम्मेद शिखर जी धार्मिक स्थल था है और रहेगा।
पूर्व विधायक मेहता ने शुक्रवार को जैन समाज टोंक के तत्वाधान में श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्धारा पर्यटक स्थल घोषित किए जाने के विरोध में मौन रैली को जिला कलक्ट्रेट टोंक में सम्बोधित करते हुए कहा कि जैन समाज किसी भी कीमत पर सम्मेद शिखर जी को पर्यटक स्थल नही घोषित होने देगा।
जैन समाज के 24 तीर्थंकर मे से 20 तीर्थंकर की निर्माण भूमि,जन-जन आस्था का केंद्र महातीर्थराज क्षेत्र सम्मेदशिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने एवं पारसनाथ पर्वत राज को वन्यजीव अभ्यारण, इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान के विरोध में शुक्रवार को सकल जैन समाज ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान 12बजे तक बंद करके जैन नसिया से मौन जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुँच करके जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया 20 तीर्थंकर एवं अनंत संतो की मोक्ष स्थली होने के कारण सम्मेद शिखरजी का एक- एक कण प्रत्येक जैन के लिए पूजनीय एवं वंदनीय है ऐसे तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन घोषित करने के विरोध में शुक्रवार को सकल जैन समाज के लोग जैन नसिया एकत्रित होकर मोन जुलूस के लिए रवाना हुए इस जुलूस में महिलाओं एवं बच्चों की हाथों में नारो तख्तियां जिसमे "सुन लो अब सारी सरकार पहले सम्मेद फिर गिरनार", "केंद्र सरकार होश में आओ अपना आदेश वापस लाओ"सम्मेद शिखरजी जैन की पहचान, यह है जैनों की शान आदि नारे लिखे बैनर, झंडे थे। जो मुख्य बाजार में जुलूस के रूप में होते हुए घंटाघर होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, समाज के अध्यक्ष पदमचंद आंडरा, धर्मेंद्र जैन पासरोटियां, श्यामलाल जैन फुलेता,कमल आड़रा, राजेश सर्राफ, धर्म दाखिया,श्री व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष बंसल, मंत्री आनंद बम, पार्षद भागचंद जैन, बीना छामुनिया, रमेश काला, अंकुर पाटनी, नरेद्र छामुनिया, ओम ककोड़, सुमित, अनिल, विकास अत्तार रमेश चंद्र छाबड़ा राजेश अरिहंत,चेतन बिलासपुरिया,शैलेंद्र चौधरी , अशोकछाबड़ा, पदम अलियारी,प्रकाश पटवारी, निर्मल चौधरी जिनेंद्र जैन मनोज पाटनी ,विनायक जैन आदि मौजूद थे।