


अल्बर्ट हॉल पर आयोजित भारत जोड़ो कॉन्सर्ट के दौरान राहुल गांधी से जब एंकर ने पूछा कि आप अब तक कितने कदम चले हैं तो इसके जवाब में राहुल ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि वे कितने कदम चले हैं। लेकिन यह जरूर पता है कि अब तक तीन जोड़ी जूते घिस चुके हैं। दो जोड़ी जूते टूट चुके हैं और तीसरी जोड़ी भी घिस चुकी है। उन्होंने बताया कि यात्रा रोजाना करीब 35 किलोमीटर चलती है।
सुनिधि चौहान ने भी राहुल के साथ हुए इस इंटरक्शन के दौरान कहा कि हमारे देश में तरह-तरह के लोग हैं। सभी प्यार से रहते हैं और रहना चाहते हैं। यही होना चाहिए और देश में यही होगा।