Saturday, 29 August 2026

सीएम के चेहरे को लेकर हमारी पार्टी में जो भी फैसला होगा, वह सही होगा : वसुंधरा राजे


सीएम के चेहरे को लेकर हमारी पार्टी में जो भी फैसला होगा, वह सही होगा :  वसुंधरा राजे

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सीएम के चेहरे को लेकर हमारी पार्टी में जो भी फैसला होगा, वह सही होगा। फैसला पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता के लिए सर्वमान्य होगा। उसके लिए सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करेंगे और राजस्थान में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 

पूर्व सीएम राजे शुक्रवार को जयपुर में सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। पूर्व सीएम राजे ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल की यात्रा भारत जोड़ने वाली नहीं बल्कि वादा तोड़ने वाली है। राहुल  गांधी ने विधानसभा चुनाव के वक्त राजस्थान की जनता से जो भी वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार में आम जनता की सुनवाई होगी, लेकिन प्रदेश के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि विधायक और मंत्रियों तक की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें भारत को नहीं बल्कि अपनी पार्टी को जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

राजे ने कहा कि 4 साल तक सीएम गहलोत कीकांग्रेस सरकार ने सिर्फ योजनाओं का नाम बदलना और उन्हें बंद करने का काम किया है। कांग्रेस ने आम जनता के हित में एक भी नई योजना की शुरुआत नहीं की गई। वहीं अब होटल में बंद रहने वाली सरकार जश्न मना रही है, जबकि  सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। पूरा जोधपुर गम में डूबा है, लेकिन  सीएम गहलोत जश्न मना रहे हैं।

 पूर्व सीएम राजे ने कहा कि  प्रदेश में हालात  बेहद खराब हो गए हैं। किसानों को न कृषि कनेक्शन मिल रहे हैं और न ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत हो रही है। लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बंद कर दी गई। वहीं भर्ती परीक्षाओं में धांधली से हजारों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है। महिलाएं और जनता सड़क पर चलने से भी डरने लगे हैं। वहीं भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जिससे प्रदेश में प्रति व्यक्ति कर्जा बढ़कर 87 हजार पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है।

 




Previous
Next

Related Posts