


राहुल गांधी और 119 भारत यात्रियों की डाइट में एनर्जी के लिए भुने हुए चने और नींबू पानी भी भारत जोड़ो यात्रा में उपलब्ध कराया जाता है। स्वयं राहुल भी यात्रा में चलते हुए भी नींबू पानी लेते हैं। शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे मीणा हाईकोर्ट से यात्रा रवाना हुई और उन्होंने दोसा शहर तक 2 से 3 तीन नींबू पानी पीया। यात्रियों को सुबह-शाम, दोपहर को कीवी, सेब और अन्य फल भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों के लिए एक कंटेनर में लाइब्रेरी का भी इंतजाम कर रखा है। जिसमें एक हजार किताबें हैं। हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में। चलती-फिरती लाइब्रेरी में राजनीति, इतिहास, धर्म-संस्कृति, पॉजिटिव थिकिंग, मोटिवेशनल किताबें उपलब्ध हैं।
राहुल गांधी के निर्देश पर रात्रि विश्राम स्थलों पर यात्रियों को फीफा वर्ल्ड कप के मैच भी दिखाए जाते हैं। इसके लिए एलईडी लगाते हैं। खुद राहुल गांधी भी यात्रियों के साथ मैच देखते हैं।