


विप्र महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा और समाज कल्याण विभाग के सचिव समित शर्मा से मुलाक़ात कर आगामी बजट में ईडबल्यूएस वर्ग को निजी शिक्षण संस्थानो में स्कॉलरशिप का प्रावधान और पुजारी प्रोटेक्शन की माँग की ।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया और परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि ईडबल्यूएस वर्ग के बहुत से बच्चे धन अभाव के कारण शिक्षण संस्थानो में प्रवेश नहीं ले पाते और खाली सीटों पर कॉलेज अन्य अमीर लोगों प्रवेश दे देता है जो ईडबल्यूएस वर्ग के बच्चो के साथ अन्याय है इसलिए आगामी बजट में ईडबल्यूएस वर्ग को स्कॉलरशिप का प्रावधान किया जाए । उन्होंने प्रमुख सचिव वित्त अखिल अरोड़ा को बताया कि मेडिकल कॉलेज की फ़ीस ही 18-20 लाख है ऐसे में आठ लाख आय वाला ईडबल्यूएस वर्ग का बच्चा फ़ीस कैसे भर सकता है ऐसे में या तो सीट खाली रहती है या फिर लोग फर्जी ईडबल्यूएस सर्टिफिकेट से प्रवेश ले लेते है। महासभा के प्रदेश महामंत्री मनीष मुदगल ने बताया कि हमारी बात सुनने के बाद वित्त सचिव अखिल अरोड़ा और समाज कल्याण सचिव समित शर्मा ने ये माँगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया । प्रदेश में पुजारी प्रोटेक्शन बिल की मांग को लेकर भी विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया ने शिक्षा मंत्री डॉ.बीड़ी कल्ला को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा की पण्डित पुजारियों और मंदिर की जमीनों के संरक्षण की दिशा मे उचित कदम उठाने, विवादित मामलों की एसपी, कलक्टर स्तर पर समीक्षा कर उचित कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर महासभा के प्रदेश महामंत्री मनीष मुदगल ने साथ रहे परशुराम सेना अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी,महासभा युवा अध्यक्ष योगेंद्र भारद्वाज,चिकित्सा अध्यक्ष डॉ. सोमेंद्र आदि मौजूद रहे।