Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री कौन बनेगा,बाद में देखा जाएगा': जयराम रमेश


कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री कौन बनेगा,बाद में देखा जाएगा': जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। जयराम रमेश ने गुरुवार को दौसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तीन नेताओं के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने कहा किअनुशासन कमेटी के बारे में जहां तक सवाल है तो वह ऑनगोइंग इन्क्वायरी चल रहा है। जब जांच खत्म होने पर निर्णय लिया जाएगा। 

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे एक व्यक्ति को नहीं जिताएंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे।

उन्होंने कहा कि जो कोई हल कांग्रेस अध्यक्ष खड़ेगे, प्रभारी रंधावा जो खुद राजस्थान के हैं, इनके पूर्वज बूंदी से आते थे, अलग अलग वरिष्ठ नेता हैं। मैंने पहले भी कहा है कि संगठन सर्वोपरी है। व्यक्ति आते हैं,व्यक्ति जाते हैं। व्यक्ति पद ग्रहण करते हैं, व्यक्ति पद से हटते हैं लेकिन संगठन बरकरार रहता है। संगठन को मजूबत करना हमेशा हमारे लिए प्राथमिकता में है।



Previous
Next

Related Posts