


राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग में शुक्रवार को भारत जोडो कसंर्ट आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्रिमंडल के सदस्य, विद्यायक, विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि और काफी संख्या में कार्यकर्त्ताओं और आमजन के आने के संभावना है।
प्रोग्राम में आने वाले वाहनों की पार्किंग: समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों के वाहनों की पार्किंग अल्बर्ट हॉल के पास में एनसीसी की तरफ निर्धारत पार्किंग स्थल पर की गई है। मंत्री/विधायकों के वाहनों की पार्किंग - समारोह में आने वाले मंत्री/विद्यायकों के वाहनों की पार्किंग म्यूजियम रोड, अल्बर्ट हॉल के पास में पार्किंग, मशाला चौक की तरफ, खाली प्लाट बरडिया कॉलोनी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे।
मिडियाकर्मी/व्यवस्थापक कार्यकर्त्ताओं के वाहनों की पार्किंग - मिडियाकर्मी/व्यवस्थापक कार्यकर्त्ताओं के वाहनों की पार्किंग महाराजा कॉलेज ग्राउण्ड में निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़े हो सकेंगे।जनरल वाहनों की पार्किंग - समारोह में आने वाले आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग रामनिवास बाग में जेडीए की भूमिगत पार्किंग, रविन्द्र रंग-मंच पार्किंग व रविन्द्र रंग-मंच के सामने रोड पर पार्किंग, रामनिवास बाग चौराहा गेट से रामनिवास बाग चौराहा गेट तक रामनिवास बाग के अंदर खाली जगह पर पार्किंग और रिजर्व पार्किंग जेएलएन मार्ग के दोनों तरफ की सर्विस लेन में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था: जेएलएन मार्ग से आने वाले सामान्य ट्रैफिक को त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा व धर्मसिंह सर्किल की तरफ निकाला जाएगा। केवल प्रोग्राम में आने वाले वाहनों की ही त्रिमूर्ति सर्किल से आरोग्य पथ तिराहा होकर रामनिवास बाग के पिछले गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
न्यू गेट, एमआई रोड, सांगानेरी गेट से आकर रामनिवास बाग में जाने वाले सामान्य यातायात को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस रास्ते पर चलने वाले सामान्य यातायात को समानान्तर रास्तों से डायवर्ट कर निकाला जाएगा। सांगानेरी गेट की तरफ से रवीन्द्र रंगमंच की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को नहीं आने दिया जाएगा। केवल प्रोग्राम में आने वाले वाहन ही आ सकेगे और अपने वाहन रवीन्द्र रंगमंच की पार्किंग में पार्क करेंगे।
एमडी रोड से म्यूजियम रोड होकर रामनिवास बाग के अंदर सभी प्रकार के वाहनों को ऐंट्री नहीं दी जाएगी।एमजीडी गेट से रामनिवास बाग के अंदर सभी प्रकार के वाहनों की ऐंट्री नहीं दी जाएगी।एमआई रोड पर चलने वाली सीटी बसों को आवश्यकतानुसार गौ. हॉस्टल चौराहा से सरदार पटेल मार्ग पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।
यादगार से एसएमएस हॉस्पिटल तक, अरोग्य पथ, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक, यादगार से मिनर्व सर्किल तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं रहेगी।प्रोग्राम के दौरान एमडी रोड और आरोग्य पथ को आवश्यकतानुसार वन-वे किया जाएगा।सिंधीकैम्प बस स्टेण्ड से आगरा रोड की तरफ जाने वाले रोडवेज की बसें नारायण सिंह तिराहा से रामबाग, गांधी नगर मोड़, टोंक फाटक पुलिया, गोपालपुरा चौराहा, ओटीएस चौराहा, केवी-3 तिराहा, अपेक्स सर्किल, हनुमान तिराहा, जगतपुरा पुलिया, सीबीआई फाटक, खोह नागोरियन रोड, गोनेर तिराहा होकर आगरा रोड पर जा सकेगी।
आगरा रोड से सिंधीकैम्प आने वाली रोडवेज बसें आगरा रोड से गोनेर तिराहा, खोह नागोरियन रोड, सीबीआई फाटक, जगतपुरा पुलिया, हनुमान तिराहा, अपेक्स सर्किल, केबी-3 तिराहा, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, टोंक फाटक पुलिया, गांधी नगर मोड़, रामबाग, नारायण सिंह तिराहा होकर सिंधीकैम्प जा सकेगी। सिंधीकैम्प बस स्टेण्ड से दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले रोडवेज बसें नारायण सिंह तिराहा से रामबाग, गांधी नगर मोड़, गांधी सर्किल, रॉयल्टी तिराहा, झालाना बाईपास, रोटरी सर्किल, टीपी नगर चौराहा, गलता गेट होकर दिल्ली रोड जा सकेगी।