


ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इन दिनों पिंकसिटी जयपुर की निजी यात्रा पर हैं। गुरुवार को जॉनसन आमेर महल पहुंचे। जहां उन्होंने आधे घंटे तक आमेर महल अवलोकन किया। इसके बाद वे सुरंग के रास्ते से जयगढ़ की ऐतिहासिक तोप देखने पहुंचे। इस दौरान टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जॉनसन का स्वागत किया।
जॉनसन आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। जहां उनके साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमेर महल की खूबसूरती देख बोरिस जॉनसन काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ऐतिहासिक दिवान-ए-आम और शीश महल को देखा और महल के इतिहास और राजा महाराजाओं द्वारा लड़े गए युद्ध की जानकारी भी ली।