Saturday, 29 August 2026

आरयूएचएस में कैंटीन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने वाला सोनू गिरफ्तार


आरयूएचएस में कैंटीन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने वाला सोनू गिरफ्तार

बजाज नगर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को सचिवालय के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 23 सितम्बर 2021 को सोनू कुमार ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। सोनू ने आरोप लगाया कि आरयूएचएस में कैंटीन दिलाने के नाम पर आरोपी 31 वर्षीय राजकुमार तिवाड़ी ने उससे साढे 3 लाख रुपए लिए। आरोपी ने उसे बताया था कि वह उसकी चिकित्सा विभाग और चिकित्सा मंत्री से डायरेक्टर सम्पर्क हैं। वह कुछ दिनों में कैंटीन उसे दिला देगा। पीड़ित आरोपी की बातों में फंस कर उसे साढे 3 लाख दे दिए। समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने पैसा या कैंटीन मांगी तो आरोपी ने फोन बंद कर लिया। 

डीसीपी ईस्ट डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी राजकुमार तिवाड़ी की कई जगहों पर तलाश की जा रही थी। लेकिन आरोपी बहुत ही शातिर था वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो जाता था। मुखबीर से जानकारी मिली की आरोपी राजकुमार तिवाडी राजस्थान नर्सिंग काउंसिल कार्यालय जयपुर के रजिस्ट्रार शशिकान्त शर्मा के स्वागत कार्यक्रम में आया हुआ है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इस बार भी आरोपी को शक हो गया कि उसे पुलिस पकडने वाली हैं। इस पर आरोपी ने जैकेट बदलकर मौके से निकल गया और पैदल चलता हुआ सचिवालय के पीछे से एसएमएस अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान टीम ने कांचरोली पुलिस थाना करौली सदर जिला करौली निवासी राजकुमार तिवाड़ी गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा हैं।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि शातिर ठग कई लोगों के साथ ठगी की वारदात कर चुका हैं। किसी को अधिकारी तो किसी को डॉक्टर बताकर ठगी की वारदात कर चुका हैं। पीड़ित से रिमांड लेकर अन्य ठगी की वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। कोरोना काल में आरोपी के द्वारा कई लोगों के साथ पैसों की ठगी की कई वारदात करना सामने आया हैं।


Previous
Next

Related Posts