


राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान ओम बिड़ला लोकसभा अध्यक्ष औरअश्विनी वैष्णव केंद्रीय रेलमंत्री, पर्यटन विभाग के सचिव अरविंद सिंह, पर्यटन विभाग के डीजी कमलवर्धन राव सीएमडी, , लोकसभा अध्यक्ष के सचिव सिद्धार्थ महाजन, विशेष अधिकारी राजीव दत्ता, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार रोहित कुमार सिंह से भेंट की।
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने पर्यटन विभाग केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों से पर्यटन मंत्रालय में मुलाकात कर राजस्थान पर्यटन विकास निगम की राजस्थान की 27 संपत्तियों को आरटीडीसी के नाम स्थानांतरण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभी आरटीडीसी की 27 संपत्तियां भारत सरकार के पर्यटन विभाग के नाम दर्ज हैं।
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तारागढ़ स्थित रेलवे गेस्ट हाउस को आरटीडीसी को लीज पर देने का आग्रह किया, जिससे पर्यटकों की सुविधा के लिए वहां पर गेस्ट हाउस एवं कैफेटेरिया बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा तारागढ़ पर रोप वे का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और शीघ्र ही रोप वे बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
आरटीडीसी अध्यक्ष ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर राजसमंद जिले के गोरम घाट- कामलीघाट -फुलाद स्टेशन तक राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ट्रेन चलाने की मंशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के चलने से राजसमंद एवं पाली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दार्जलिंग हिमालया रेलवे, कालका - शिमला टॉय ट्रेन, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, मदर्न हिल रेलवेज की तर्ज पर चलाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट 2022- 23 में राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 1000 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। इस राशि से हर जिले में पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा एवं तीर्थराज पुष्कर का सौदर्यकरण एवं विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ के साथ राजस्थान फाउंडेशन के श्री धीरज श्रीवास्तव साथ रहे।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। राठौड़ आज पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के नियमित टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।