Saturday, 29 August 2026

कर्ज से परेशान पति-पत्नी ने किया सुसाइड


कर्ज से परेशान पति-पत्नी ने किया सुसाइड

कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में  कर्ज से परेशान पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले दोनों ने बेटे से बात की और फिर जहर खाकर जान दे दी। 

सुसाइड से पहले दोनों ने अपने बड़े बेटे को फोन किया था। फोन पर कहा- अलविदा हम जा रहे हैं। इसके बाद फोन काट दिया। मृतक राजकुमार और उसकी पत्नी शालिनी रोजड़ी इलाके में रहते थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों कर्ज के दबाव से परेशान थे। मृतक दंपती के दो लड़के व एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है। दोनों बच्चे भी अलग-अलग रहते हैं। शालिनी आंगनवाड़ी में काम करती थी, जबकि राजकुमार ट्रांसपोर्ट नगर में हार्डवेयर की दुकान लगाता था।

मृतक के बेटे करन ने बताया- 'करीब 6 बजे फोन आया था। उन्होंने कहा कि अलविदा हम जा रहे हैं, गोली खा ली है। इसके बाद फोन काट दिया। मैं दोड़कर घर पहुंचा तो दोनों उल्टियां कर रहे थे। 7 बजे के करीब अस्पताल आए। तब तक पिता की मौत हो गई। फिर मां ने भी दम तोड़ दिया। किसी से रुपए लेने थे और किसी को देने भी थे। तीन चार लोग हैं।'

आरकेपुरम थाना सीआई अनिल जोशी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि राजकुमार सिंधी और पत्नी शालिनी जहर खा लिया है। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बेटे करन ने बताया है कि कर्जे की बात को लेकर परेशान किया जा रहा था। करीब 25 लाख रुपए का कर्ज बताया जा रहा है। कर्ज देने वाले लोग उन पर दबाव बना रहे थे। छोटा बेटा भुवनेश पिता के साथ ही काम करता था, लेकिन दोनों अलग रहते थे। 



    Previous
    Next

    Related Posts