Saturday, 29 August 2026

4 साल के निकम्मेपन को छिपाने के लिए ओछी राजनीति पर उतर आए है भाजपा विधायकअशोक लाहौटी


4 साल के निकम्मेपन को छिपाने के लिए ओछी राजनीति पर उतर आए है भाजपा विधायकअशोक लाहौटी

कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रदेश कांग्रेस के सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सांगानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आशीर्वाद से अभूतपूर्व सौगातें जनता को इन चार सालों में मिली है और इतने विकास कार्य हुए है , जिसका 1 प्रतिशत भी भाजपा विधायकों ने पिछले 20 सालों में क्षेत्र के लिए नहीं किया है। 

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सीएम गहलोत द्वारा बच्चो को दी जाने वाली फ्री ड्रेस को बच्चे अच्छे से सुविधापूर्वक घर ले जा पाए , इसलिए छात्रों को दिए बायोडिग्रेडेबल बैग्स पर सांगानेर को कांग्रेस सरकार में मिली सौगातें  सीएम गहलोत की फोटो के साथ अंकित थी , अब इससे  भाजपा विधायक लाहौटी को तकलीफ होना जायज है क्योंकि उन्होंने पिछले 4 साल में कोई काम करवाया ही नहीं  और उन्हें बस ओछी राजनीति ही करना आता है।  

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि उन्हें निम्न स्तर की राजनीति करने दीजिए हम उच्च स्तर के विकास कार्य जारी रखेंगे।



Previous
Next

Related Posts