


16 दिसंबर से जयपुर में जाट प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप चौधरी ने पिंक सिटी प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जाट प्रीमियर लीग कि प्रैस वार्ता पिंक सिटि प्रैस क्लब जयपुर में आयोजन समिति के चेयरमैन विक्रम सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह व एडवोकेट प्रांजल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई |
चेयरमैन विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि जाट प्रीमियर लीग में सिर्फ जाट समाज के खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है | राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से भी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़के भाग लिया है | क्रिकेट प्रतियोगिता आईसीसीके नीयमानुसार सफ़ेद लेदर बॉल से खेली जाएगी जिसमें प्रत्येक मैच में प्रॉफेश्नल अम्पायर, ऑनलाइन स्कोरिंग एवं मैच कि लाइव कवरेज भी की जाएगी जिससे कोई भी आमजन Cricheroes Mobile App के माध्यम से देश के किसी भी कोने से मैच को देख सकेगा | चौधरी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर के चार मैदानों में किया जा रहा है और 16 टीमों को 4 अलग अलग ग्रुप में बनाता गया है | 16 से 18 दिसम्बर तक लीग मैच आयोजित हुंगे, 24 दिसम्बर को सेमी फ़ाइनल तथा 25 दिसम्बर को प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा |
एडवोकेट प्रांजल सिंह ने बताया कि जाट प्रीमियर लीग का उद्देश्य जाट समाज के युवाओं को एक मंच पर साथ लाना है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें नौकरी पेशे वाले जाट भाई इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं | जाट प्रीमियर लीग के माध्यम से हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान और स्वच्छ भारत अभियान जैसी मुहिम की भी जागरूकता कर रहे हैं | इस प्रतियोगिता में राजनैतिक एवं प्रशासनिक गलियारों के कई गणमान्यजनों की भागीदारी रहेगी |