Saturday, 29 August 2026

स्कूल ड्रेस वितरण गड़बड़ी के मामले में सीएस उषा शर्मा से मुलाकात कर भाजपा विधायक लाहोटी ने उच्च स्तरीयजांच कराने की मांग


 स्कूल ड्रेस वितरण गड़बड़ी के मामले में सीएस उषा शर्मा से मुलाकात कर भाजपा विधायक लाहोटी ने उच्च स्तरीयजांच कराने की मांग

सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने मुख्य सचिव  उषा शर्मा से मुलाकात का सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में स्कूल ड्रेस के वितरण में की गई गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की। 

भाजपा विधायक लाहोटी ने बताया कि सांगानेर जहां पर विधायक तो दूर हारे हुए नेता खुद,  उनके भाई,  उनकी बहन,  उनके पीए  स्कूल समय में स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में, मंचो पर बैठकर , स्कूल के बच्चो और उनके अभिभावकों को इकट्ठा करके, मुख्य अतिथि के रूप में माला साफा पहनाकर,  सरकार द्वारा उपलब्ध निशुल्क ड्रेसो को मुख्यमंत्री की फोटो वाली थैली के स्थान पर खुद की फोटो वाली थैली में डालकर प्रिंसिपल / स्टाफ और अन्य अधिकारियों के साथ खुद बांट रहे है , और राजनीतिक भाषण भी दे रहे है ।


जबकि झालावाड़ में तो स्कूल बंद होने के समय के बाद, स्कूल परिसर में कार्यक्रम होने के कारण मात्र से और राजनीतिक भाषण होने से ही शिक्षा विभाग ने कुछ शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की है जबकि झालावाड़ में तो विधायक स्वयं भी उपस्थित थे। 

लाहोटी ने मुख्य सचिव उषा शर्मा से कहा कि शिक्षा विभाग और अधिकारी दोहरा बर्ताव कर रहे है , सांगानेर जयपुर के मामले को शिक्षा विभाग के सभी बड़े अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है । कार्यक्रम के फोटो, वीडियो, भाषण, सीबीओ कार्यालय की भूमिका , प्राचार्यो व स्टाफ की भूमिका , उनकी फोटो , व्हाट्सएप msg , सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट इत्यादि  सहित सभी एविडेंस उपलब्ध करवा दिए गए हैं परंतु अभी तक इस अति गंभीर मामले में लीपापोती की जा रही है । जबकि झालावाड़ के मामले में तत्काल कार्यवाही की गई थी तो यहां  क्यों नहीं की जा रही है। 

लाहोटी ने सीएस उषा शर्मा को बताया कि आज तक शायद ऐसी शर्मनाक घटनाएं कभी नहीं हुई जब शिक्षा के मंदिरों में नेताओं के भाई, बहन और पीए इस तरह की अशोभनीय अमर्यादित अनैतिक घटनाएं करें और शिक्षक केवल ट्रांसफर पोस्टिंग के भय और दबाव में ऐसे अनैतिक और अलोकतांत्रिक कार्य करने लग जाऐं। 

भाजपा विधायक लाहोटी ने  सीएस उषा शर्मा से मांग की है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के चक्कर में स्कूलों में इस प्रकार से राजनीति करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए , स्कूल ड्रेस का समस्त खर्चा वह कार्यक्रम के आयोजन का समस्त खर्चा इनसे रिकवर किया जाए तथा इनका तुरंत जयपुर जिले से बाहर स्थानांतरण किया जाए। 

भाजपा विधायक लाहोटी ने उनको बताया  कि राज्य सरकार के व आपके मुख्य सचिव स्तर से तथा विधानसभा से तय है कि प्रत्येक सरकारी कार्यक्रम की सूचना जीते हुए विधायक को आवश्यक रूप से दी जाए परंतु इन सभी कार्यक्रमों सहित पिछले 4 सालों में एक भी स्कूलों के कार्यक्रम की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है , जो की मेरे विधायक होने के नाते विशेषाधिकार हनन का मामला है । मुझे मजबूरन विभाग के खिलाफ विशेषअधिकार हनन का प्रस्ताव विधानसभा में पेश करना पड़ेगा चलो। सीएस उषा शर्मा ने उच्च स्तर पर जांच करवाने  आश्वासन दिया है। 



Previous
Next

Related Posts