Saturday, 29 August 2026

जोधपुर सेंट्रल जेल से कैदी ने भागने का किया प्रयास,2 घंटे की तलाश के बाद जेल में ही पकड़ा


जोधपुर सेंट्रल जेल से कैदी ने भागने का किया प्रयास,2 घंटे की तलाश के बाद जेल में ही पकड़ा

जोधपुर सेंट्रल जेल से कैदी के भागने की कोशिश की है। इसको लेकर अब जेल प्रहरी की ओर से रातानाड़ा थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

रातानाड़ा थाने में रिपोर्ट के अनुसार 11 दिसंबर को कारापाल हडमन्त सिंह, रामचन्द्र, तुलसीराम, महेश शर्मा , गजेसिंह महा मुख्य प्रहरी, हीर सिंह मुख्य प्रहरी ( छतरी हवलदार) शाम करीब 5:40 पर जेल बंद करने के लिए गिनती कर रहे थे।

गिनती में वार्ड 7 के बैरक संख्या दो में विरुद्ध विचाराधीन  कैदी मोहित निशाद नहीं मिला। इस पर जेल में वापस गिनती कराई। बंदी के नहीं मिलने पर ऑफ ड्युटी स्टाफ को भी जेल के अन्दर बुलवाकर कैदी की तलाश की गई।

लगभग 2 घंटे की तलाश के बाद रात 8:30 बजे प्रहरी राजाराम और ओमप्रकाश ने तलाशी के दौरान मोहित को हॉस्पिटल वार्ड के सामने बने लैब के कमरों के ऊपर से दीवार फांद कर भागने के प्रयास करते गिरफ्तार किया।  कैदी कमरों के पीछे बनी गैलरी से बिजली तार केबल जिनकी लंबाई लगभग 22 फीट है जो मैनवाल पर लगे हुए लाईव वायर के पोल पर लटका कर भागने का प्रयत्न कर रहा था।

इसके बाद जेल प्रहरी राजेश कुमार मीणा ने  कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके खिलाफ अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 08 जोधपुर महानगर में धारा 380 में मामला दर्ज हैं। जिसमे मोहित निषादनिवासी निविटनी इलमपुर कला अम्बेडकर नगर पुलिस थाना जलालपुर जिला फैजाबाद उत्तरप्रदेश को पुलिस थाना बोरानाड़ा ने गिरफ्तार कर 3 नवंबर को जेल भिजवाया था।



Previous
Next

Related Posts