

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने यात्रा से जुड़े एक टेंट में आग लगाने की कोशिश की है। सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोग कार से आए, इस दौरान वहां यात्रा के लिए खाना बनाया जा रहा था।
इस बीच 10 से 15 लोगों ने आकर टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश को खदेड़ने की कोशिश के दौरान आरोपियों की बात सुन ली। कुछ कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर 4 लाेगों को पकड़ लिया है।