Saturday, 29 August 2026

एसके फाइनेंस वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के शेड्यूल का विमोचन बेबी प्लांटर्स के साथ


एसके फाइनेंस वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के शेड्यूल का विमोचन बेबी प्लांटर्स के साथ

एसके फाइनेंस और संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित भारत के एकमात्र एस के फाइनेंस वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट का दूसरे संस्करण 17-18 दिसंबर को होने जा रहा है। 

फेस्ट के सह-संस्थापक, मुकेश मिश्रा और नरिशंत शर्मा ने बताया कि, फेस्ट की लांच सेरेमनी का आयोजन रविवार को देर रात होटल डिग्गी पैलेस में म्यूजिकल ग्रुप डो-रे-मी और सिंगर्स डॉ. सुनीत सेखरी , पायल वेदिअ, विनीत रघुवंशी, इंन्दु ठाकुर, अपूर्व, गुंजन रस्तोगी, सलीम की लाइव परफॉरमेंस के साथ हुआ। लांच सेरेमनी में एस के फाइनेंस एमडी, राजेंद्र सेतिया, डॉ. सुधीर भंडारी, अध्यक्ष, संस्कृति युवा संस्था, पंडित सुरेश मिश्रा, आयोजन समिति के चेयरमेन, अमित अग्रवाल, एचसी गणेशिया, आलोक त्रिपाठी, जेडी माहेश्वरी, डॉ. विजय कपूर, डॉ. संदीप जैन, पंकज ओझा, गोविंद पारीक, डॉ. संजीव शर्मा, विजय शर्मा और मिनी नरिशंत शर्मा ने नेचर को कनेक्ट करते हुए बेबी प्लांटर्स के साथ फेस्ट के शेड्यूल का विमोचन किया। 

संगीत से सजी इस शाम में सिंगर्स ने मोहम्मद रफी, मुकेश के गानों और शम्मी कपूर पर फिल्माए गए गाने आजकल तेरे तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ तथा मशहूर सॉन्ग कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है’ पर परफॉर्मेंस देकर सेलिब्रेशन में चार चांद लगा दिए।

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष, पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि एस के फाइनेंस वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट में हेल्थ एंड वेलनेस के अलग अलग आयामों से जुड़े 100 से अधिक एक्सपर्ट विभिन्न सेशंस के जरिये अपनी बात रखेंगे। आम लोगों के लिये फेस्ट में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है् लेकिन फेस्ट की वेबसाइट पर पहले पंजीकरण करवाना आवश्यक है। 

दो दिवसीय फेस्ट में सेशंस के अलावा 10 हजार पुश अप्स का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश के साथ साथ ड्रम जैमिंग, ओशो ओमकार मैडिटेशन, मोर्निंग योगा, हेल्थ एंड वैलनेस ह्यूमन बुक्स, क्लोज टू नेचर वर्कशॉप जैसे कार्यक्रम और हेल्थ एंड वेलनेस से जुड़े ख्यातनाम वक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ-साथ, दुनिया भर के लोग ऑनलाइन माध्यम से भी जुडेंगे।




Previous
Next

Related Posts