Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनवा रहे हैं इटालियन सड़क: अरुण सिंह


सीएम गहलोत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनवा रहे हैं इटालियन सड़क: अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह  ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए इटेलियन सड़कें बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि सरकार बनने पर हम 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। शर्म आनी चाहिए कि राहुल राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकाले हुए हैं। लेकिन  प्रदेश की जनता को क्यों नहीं बता रहे हैं कि किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। उसके लिए कोई जिम्मेदार है तो गहलोत सरकार जिम्मेदार है।

गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ के खिलाफ निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह रविवार को नागौर के खींवसर पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी,  भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनंद शर्मा और जिले के पदाधिकारियों ने जन आक्रोश यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भाजपा शासित राज्यों में पीड़ितों से मिलने जाते हैं, लेकिन जोधपुर में घठित हादसे के पीड़ितों से मिलने नहीं जा रहे, क्योंकि यहां उनकी पार्टी की सरकार है। यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। सिंह  ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार धोखे से आई हुई सरकार है। जिसको राजस्थान की जनता धक्का देने को तैयार है। इस बार जनता ऐसा धक्का देगी कि 20-25 साल तक कांग्रेस उठकर खड़ी नहीं हो पाएगी।

प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में एमएसपी पर बाजरे की खरीद नहीं होती। बिजली का दाम भी बढ़ाया गया है। राहुल गांधी ने वादा किया था कि हम 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि राहुल राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकाले हुए हैं। लेकिन राजस्थान की जनता को क्यों नहीं बता रहे हैं कि किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। उसके लिए कोई जिम्मेदार है तो सीएम गहलोत सरकार जिम्मेदार है। किसान भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। ये कैसी सरकार है ?



Previous
Next

Related Posts