Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत और पायलट विशेष विमान से हिमाचल के नवनियुक्त सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, आपसी समन्वय बढ़ाने का हो रहा है प्रयास


सीएम गहलोत और पायलट विशेष विमान से हिमाचल के नवनियुक्त सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, आपसी समन्वय बढ़ाने का हो रहा है प्रयास

आखिर 1 साल बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक साथ विशेष विमान में सफर कर शिमला पहुंचे। वहीं सोमवार को  भारत जोड़ो यात्रा के लंच ब्रेक में राहुल-प्रियंका के साथ सवाई माधोपुर से शिमला के लिए रवाना हुए।

बूंदी के कापरेन से पहले सीएम गहलोत और पायलट एक ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर जयपुर पहुंचे। जयपुर से चार्टर प्लेन में दोनों दिल्ली और फिर शिमला साथ-साथ जा रहे हैं।

यात्रा के लंच ब्रेक के दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  सीएम गहलोत-पायलट  गुटों के बीच  राजनीतिक सीजफायर जारी रहने का दावा किया है। पायलट और  सीएम गहलोत के साल भर बाद एक ही प्लेन से शिमला जाने को एकता की कोशिश से जोड़ने के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि यह कोशिश नहीं हकीकत है, हम एक हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से नया माहौल आया है, हम एक हैं। एक संगठन के सदस्य है।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे दोनों एसेट हैं।  सीएम गहलोत अनुभवी हैं, वरिष्ठ नेता। सरकार और संगठन में बड़े पदों पर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पायलट युवा और ऊर्जावान नेता हैं। संगठन को दोनों की जरूरत है। आप जो देख रहे हैं वह कोई दिखावा नहीं है, यह असलियत है। मैं यकीन दिलाता हूं कि यह बरकरार रहेगा।

 उल्लेखनीय है कि इसी साल 25 सितंबर को हुए  राजनीतिक विवाद के बाद से दोनों नेताओं के बीच तल्खी बढ़ हुई है। कुछ दिनों पहले गहलोत ने एक इंटरव्यू के बाद पायलट को गद्दार तक कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच की खाई और गहरी हो गई।




Previous
Next

Related Posts