Saturday, 29 August 2026

भारत जोड़ो यात्रा सातवें दिन बलदेवपुरा से यात्रा हुई शुरू, लंच ब्रेक में राहुल गांधी जाएंगे शिमला, वापस आकर यात्रा रहेगी जारी

भारत जोड़ो यात्रा सातवें दिन बलदेवपुरा से यात्रा हुई शुरू, लंच ब्रेक में राहुल गांधी जाएंगे शिमला, वापस आकर यात्रा रहेगी जारी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को राजस्थान में सातवां दिन है। बूंदी के बलदेवपुरा से यात्रा के सफर की शुरुआत हुई  और  रविवार को यात्रा के पहले फेज के बाद राहुल का शिमला जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि  रविवार कोसुबह 13 किलोमीटर की यात्रा के बाद राहुल हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। फिर तय समय से पहले राजस्थान लौट आएंगे। दिन में फिर यात्रा में शामिल होकर 9 किलोमीटर का सफर करेंगे। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस  कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश ,कन्हैया कुमार और कई स्थानीय नेता भी राहुल के साथ हैं। 

भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में यात्रा का लंच ब्रेक रखा गया है। 3:30 बजे पापड़ी गांव से यात्रा शुरू होगी, शाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का लास्ट स्टॉपेज है। आज भी राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं है। बाबई में यात्रा का नाइट स्टे रखा है। बूंदी जिले में यात्रा का आखिरी दिन है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 ​जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। यात्रा के ब्रेक वाले दिनों में राहुल गांधी लोकसभा में जा सकते हैंं।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी ​की टीम मजबूत हुई है। सचिन पायलट गुट को  मजबूती मिली है। गुजरात चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हुई हार और हिमाचल की जीत को लेकर कांग्रेस कैंप में चर्चा हैंअब यह भी कहा जा रहा है कि पायलट को आने वाले समय में विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। 

राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद का निर्णय भी हो सकता है! गुजरात में कांग्रेस की बुरी तरह हुई हार का प्रभाव राजस्थान पर नहीं पड़े इसके लिए कांग्रेस संगठन को ही बड़ा बदलाव भी कर सकता है सवाल उलझे हुए हैं और आने वाले समय में इसका खुलासा हो जाएगा। 

राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते देखे सुने जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी राजनीतिक खींचतान का असर भी दिख सकता है।

Previous
Next

Related Posts