


आखिरकार हिमाचल प्रदेश में लंबी कशमकश के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई। सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने का हाईकमान की ओर से फैसला किया गया। शनिवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई ।
हाईकमान की ओर से फैसला किया गया कि उनके साथ प्रतिभा सिंह के गुट से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ होगी । राजभवन में शनिवार को ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल में सरकार बनाने का दावा पेश करते वक्त सुखविंदर सुक्खू के साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी थे। हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही सीएम को लेकर कश्यप शुरू हो गई थी । 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की सीएम दावेदारी कर रही थीं। हालांकि विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। सूत्रों के मुताबिक सुक्खू को गांधी परिवार के करीबी होने का फायदा मिला।