


सर्किट हाउस टोंक में शनिवार को अचानक मधुमक्खियों के हमले में पूर्व सांसद श्यामलाल बंशीवाल की पत्नी,बेटी एवं दामाद घायल हो गए।जिसमे दामाद के गिरने से कंधे की हड्डी खिसक जाने से सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टोंक के पूर्व सांसद श्यामलाल बंशीवाल की धर्मपत्नी प्रेमलता बंशीवाल, उनका पुत्र सिद्धार्थ बंशीवाल, उनकी बेटी ज्योत्सना ,दामाद मनोज अपने परिवार सहित सर्किट हाउस टोंक में रुके हुए थे।जिस दौरान शनिवार को बेटा सिद्धार्थ बंशीवाल सुबह ही भाजपा की निवाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जनाक्रोश यात्रा में निकल गया।पीछे से सर्किट हाउस टोंक में अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे सर्किट हाउस में अफरातफरी मच गई वही लोगो ने भाग करके अपनी जान बचाई।
अचानक मधुमक्खियों के हमले को देख दामाद मनोज ने हिम्मत दिखाते हुए पूर्व सांसद श्यामलाल बंशीवाल की धर्मपत्नी एवं अपनी सास प्रेमलता सहित अन्य परिजनों को कम्बल की मदद से हमले से बचाया।लेकिन खुद अचानक हाथ मे जोर आने से कंधे की हड्डी खिसक गई। जिसकी इतला के बाद सआदत अस्पताल टोंक से डॉ,वसीम एवं नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र मीणा सर्किट हाउस पहुंचे जिन्होंने पूर्व सांसद की पत्नी प्रेमलता, बेटी ज्योत्सना का इलाज किया तथा दामाद मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया।वही अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश कुशवाह ने इमरजेन्सी अस्थि डिपार्टमेंट की ऑपरेशन थियेटर में ईलाज किया।जिसकी इतला के बाद भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं दिशा के सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे जिन्होंने कुशलक्षेम पूछी।