Saturday, 29 August 2026

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसंबर को सेंदरी गुजरान-कोटडी पहुंचेगी, होगी जनसभा, इलाकों की बदल रही है शक्ल और मिल रही है सुविधाएं


राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसंबर को सेंदरी गुजरान-कोटडी पहुंचेगी, होगी जनसभा, इलाकों की बदल रही है शक्ल और मिल रही है सुविधाएं

कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसम्बर को टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के कोटा-दौसा मेगा स्टेट  हाईवे से सटे सेंदरी गुजरान -कोटडी गांव पहुंचेगी । वही एक सरकारी स्कूल में राहुल गांधी सभा भी होना प्रस्तावित है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा  पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

भारत जोड़ो यात्रा टोंक जिले के तीन किमी इलाके से गुजरेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत टोंक जिले में सेंदरी गुजरान में जनसभा होगी जिसके लिए सरकारी स्कूल के ऊबड़खाबड़ मैदान को समतल किया गया है।सभा के बाद राहुल गांधी डेढ़ किमी की दूरी कोटड़ी तक तय करते हुए सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश करेंगे।

राहुल गांधी की यात्रा सम्बन्धी प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अधिकारियों के साथ पूर्व में ही वहां पहुंच करके जायजा ले चुकी है । वही शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर देवली-उनियारा विधायक हरीशचंद्र मीना कोटड़ी मोड़ पहुंचे जिन्होंने यात्रा के रूट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिनके साथ युवा नेता हंसराज गाता, उपाध्यक्ष शिवजीराम मीना,प्रभारी महेन्द्र खेड़ी,सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले राहुल गांधी  के कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाईवे होकर गुजरने से सेंदरी गुजरान -कोटड़ी गांव के लोग काफी खुश है। जिनका कहना है कि एक तो राहुल गांधी उनके गांव में आ रहे है दूसरी तरफ पिछले चार साल में जो काम होने थे उनके लिए बजट नही होने की बात कहीं जाती थी वह सब काम अब सिर्फ 4दिन में ही हो गए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हुए फायदे  का जिक्र करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि सोप से गांव तक सड़क बन गई वही जो हेण्डपम्प अब तक हवा फेंक रहा था वह अब कुछ ही घण्टो में पानी उगलने लगा है। इतना ही नही कोई सेंदरी गुजरान-कोटड़ी को नही जानता था अब उस गांव की लाइमस्टोन पट्टिका तक लगा दी गई है।इतना ही नही सेंदरी गुजरान-कोटडी में सरकारी भवनों का रंग रोगन किया गया है वही साफ सफाई सहित सड़क मार्ग को पूरी तरह से तैयार किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि राहुल गांधी के आने से कम से कम काम तो हुए है।



Previous
Next

Related Posts