Saturday, 29 August 2026

बजरी लीज धारक को पुलिस संरक्षण,अवैध बजरी खनन से पेयजल संकट: जौनापुरिया


बजरी लीज धारक को पुलिस संरक्षण,अवैध बजरी खनन से पेयजल संकट: जौनापुरिया

बनास नदी में बजरी लीज धारक नियमो के खिलाफ अवैध बजरी खनन में लिप्त है। इतना ही नही बजरी लीज होल्डर्स को पुलिस संरक्षण मिला हुआ है।इस आशय का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि बनास नदी में अवैध बजरी खनन से हालात यह हो गए की लगातार बनास नदी के नजदीक  पेयजल स्त्रोतों कुआं का जलस्तर निरन्तर गिरता जा रहा है।

भाजपा सांसद जौनापुरिया ने पिछले दिनों दिशा की बैठक में भी अवैध बजरी खनन का मुद्दा उठाया था।इतना ही नही उन्होंने तो बैठक में नेशनल हाइवे पर लगे 5नाको को अवैध बताते हुए पुलिस विभाग को आड़े हाथों लिया था।उल्लेखनीय रहे नेशनल हाइवे बरौनी में बजरी लीज होल्डर्स ने रॉयल्टी वसूली के लिए सड़क पर बेरिकेट्स लगा करके वाहनों की रवन्ना पर्ची सहित अन्य जांच की जाती है वही इनके लठैत कर्मचारी खड़े रहते है जिससे लोगो मे भय का वातावरण बना हुआ है।

सांसद जौनापुरिया ने पिछले दिनों बनास नदी में ग्रामीणों द्धारा अवैध बजरी खनन का विरोध किए जाने के समय पहुंची पुलिस गाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की निगरानी व संरक्षण में अवैध बजरी खनन हो रहा है।

बनास नदी  वजीरपुरा में ग्रामीणों की तरफ से अवैध बजरी खनन का विरोध किए जाने पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को बजरी लीज होल्र्डर्स के कर्मचारी द्धारा गाइड किया जा रहा बताया।ग्रामीणों ने पुलिस बुलाए जाने का विरोध किया तो बजरी लीज धारक कर्मी ने पुलिस को वही रुक जाने के निर्देश दिए बताए।

भाजपा के टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने टोंक जिले में बनास नदी में हो रहे अवैध बजरी खनन को रोके जाने की मांग की है साथ ही उन्होंने दिशा की बैठक में लीज भूमि का बिना सीमांकन के बजरी उठाए जाने का भी मुद्दा उठाया था।


Previous
Next

Related Posts