Saturday, 29 August 2026

सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन राहुल, प्रियंका सहित परिवार के सदस्यों ने रणथंबोर में मनाया,पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं


सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन राहुल, प्रियंका सहित परिवार  के सदस्यों ने रणथंबोर में मनाया,पीएम मोदी ने  ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

भारत जोड़ो यात्रा के बीच से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सहित पूरे गांधी परिवार ने रणथंभौर नेशनल पार्क में सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन मनाया। गांधी परिवार गुरुवार शाम को ही यहां पहुंच गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की  शुभकामनाएं दी।

गुरुवार शाम को सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रणथंभौर में टाइगर सफारी की। इस दौरान उन्होंने मलिक तालाब की पाल पर बाघिन का दीदार किए। इसी के साथ गूलर तलाई पर एक बाघ की अठखेलियों को भी देखा। इस दौरान पूरा गांधी परिवार जोगी महल भी पहुंचा। 

शुक्रवार सुबह ठंड ज्यादा हाेने की वजह से गांधी परिवार ने टाइगर सफारी नहीं की। सोनिया गांधी गुरुवार सुबह ही हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंच गईं थीं। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से सुबह करीब रणथंभौर पहुंची थीं। वहीं बूंदी जिले में यात्रा से ब्रेक लेकर दोपहर डेढ़ बजे राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से आए। तीनों यहां होटल शेर बाग में रुके हुए हैं।




Previous
Next

Related Posts