


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सुना है 500 करोड़ रुपए राहुल गांधी की रिलॉन्चिंग पर लग रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों की नहीं, एक 50 साल के बच्चे की पांचवी बार इमेज रिलॉन्चिंग हो रही है। इस देश के नौजवानों में अपार क्षमता है। लेकिन फिर भी इस देश का एक नौजवान है, इसके ऊपर पांचवी बार रिलॉन्चिंग के लिए 500-500 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है। 2023 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी को चलाने के लिए पैसा राजस्थान से जा रहा है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि ये घोटाले संरक्षण और शह के साथ हो रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव बनवाकर उनसे गलत काम करवाए जा रहे हैं।
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान की ये हालत हो गई है कि जो पीने का पानी केंद्र सरकार उपलब्ध करवा रही है, वो घर-घर तक पहुंचना सम्भव नहीं हो पा रहा। टेंडर एक-एक साल में खुलते हैं और बंद हो जाते हैं। क्योंकि सरकार को चिन्ता ये नहीं है कि पानी किसे मिल रहा है, किसे नहीं मिल रहा। इन्हें चिन्ता इस बात की है कि टेंडर किसे मिल रहा है और किसे नहीं मिल रहा। वर्ष 2023 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। पूरे देश के अंदर यहीं से पैसा जा रहा है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि ये घोटाले संरक्षण और शह के साथ हो रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव बनवाकर उनसे गलत काम करवाए जा रहे हैं। पुलिस और एसीबी के हाथ बांध दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के के नौजवानों की नहीं, एक 50 साल के बच्चे की पांचवी बार इमेज रिलॉन्चिंग हो रही है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की 18 राज्यों में हमारी सरकार है। भ्रष्टाचार का अंत भाजपा की सरकार ही करेगी। जो फाइलें दबाई जा रही हैं, उनको निकाला जाएगा। इसलिए अधिकारियों को आगाह करते हैं कि अपनी ड्यूटी निभाएं। एसीबी कार्रवाई करती है तो राजस्थान की सरकार ये कानून पास करती है कि अब से एसीबी अगर किसी भी विधायक, जनप्रतिनिधि, बोर्ड चेयरमैन या अधिकारी पर कार्रवाई करती है, तो उसे सरकार की अनुमति लेनी पड़ेगी। अब समझ सकते हैं किस तरह गुंडे-बदमाश कहीं ना कहीं संरक्षण पा रहे हैं। जब पूरे देश की कांग्रेस को राजस्थान के घोटाले के पैसे से चलाना पड़ेगा तो ऐसा ही होगा। राज्यवर्धन सिंह ने कहा किएनसीआरबी के आंकड़े 2021 के बताते हैं 73 फीसदी राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। गहलोत के ही करीबी विधायक के बेटे ठेकेदार से 5 लाख रुपए रुपए बिल पास कराने के एवज में मांगते हैं। 16 नवंबर को टीचरों के सामने सीएम गहलोत पूछते हैं कि टीचरों के ट्रांसफर में भ्रष्टाचार होता है कि नहीं होता। मुझे लगता है कि वो खुद किसी पार्टी वाले को सुनाने के लिए ही पूछ रहे थे और टीचरों ने भी जमकर हाथ खड़ा करके बोला कि पूरी तरह भ्रष्टाचार होता है। ये राजस्थान के शिक्षकों के साथ हो रहा है। जो आने वाली पीढ़ी को भविष्य का रास्ता दिखाएंगे, उसके साथ ही ऐसा हो रहा है। हाड़ोती से कांग्रेस के ही एक विधायक ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर ये बताया था कि आपके खनन मंत्री ही खनन माफिया हैं। प्रदेश के राजस्व का नुकसान हो रहा है। पुलिस पर फायरिंग हो रही है। जनता की हत्या हो रही है। राज्यवर्द्धन ने कहा कि राजस्थान में अभी तक 15 बार अलग-अलग पेपर लीक हो चुके हैं। विपक्ष और अभ्यर्थियों ने सभी ने सीबीआई जांच की मांग की। लेकिन सीबीआई जांच करवाने से राज्य सरकार ने मना कर दिया। इसका कोई ना कोई तो कारण होगा। क्या कारण है कि राज्य सरकार सीबीआई जांच से घबरा रही है। कहीं ना कहीं इनके खुदके लोग इसमें शामिल हैं। अभी तक जीरो कार्रवाई हुई है। पेपर लीक के ऊपर एक भी कार्रवाई नहीं हुई है। लाखों स्टूडेंट्स का जीवन और भविष्य ताक पर लगा रखा है। राज्यवर्द्धन ने कहा कि भारत जोड़ो का काम तो भाजपा कर रही है। अपने एक्शन में कर रही है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्य जो अपने आप को पिछड़ा हुआ पाते थे। आज केंद्रीय मंत्री लगातार वहां जाते हैं। अपनी योजनाओं को वहां अनाउंस करते हैं। वहां विकास हो रहा है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्य पूरी तरह से भारत में शामिल हो रहे हैं। कश्मीर में जो धारा 370 लगाई थी, वो बीजेपी की मोदी सरकार ने हटाई। कश्मीर में जो दहशत छाई हुई थी। उसका सामना करने के लिए भारतीय सेना को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। जहां से भी हमला होगा। उस हमले की जड़ पर वार होगा। देश को जोड़ने की बात तो भाजपा करती आ रही है। ये जो रिलॉन्चिंग यात्रा है, इसमें हम बीजेपी वाले शामिल नहीं हो सकते। शामिल नहीं होने का कारण है कि हम पूरे देश के नौजवानों की क्षमता पर विश्वास करते हैं। हम चाहते हैं कि अगर इमेज सुधरे तो इस देश के नौजवानों की इमेज सुधरे। जो पीएम मोदी देश की इमेज सुधारने में लगे हुए हैं। लेकिन एक व्यक्ति की इमेज सुधारने में हम शामिल नहीं हो सकते। हमें माफ करिएगा। राज्यवर्द्धन ने कहा कि उन्होंने जो बात कही, वो वैसी है जैसे इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। इनकी बातें बड़ी होती हैं, काम छोटे होते हैं। जिस प्रदेश में भ्रष्टाचार होता हो, नौकरियां नहीं लग रही हो, वहां स्कूल के बच्चों की ड्रेस कैसे तैयार हो सकती है। एक साल हो गया स्कूली बच्चों की ड्रेस तक तैयार नहीं हुई। ये घोटालों की सरकार है। जिसमें नीचे से ऊपर तक घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की कांग्रेस को चलाने के लिए अगर राजस्थान की जिम्मेदारी हो जाए, तो ये घोटाले तो पनपेंगे ही । घोटाले बढ़ेंगे। इसमें इनके सभी मंत्री और विधायक शामिल हैं। इन्हीं के मंत्री कहते हैं, दूसरों के लिए पत्र लिखते हैं। इन्हीं के विधायक शिकायतों के लिए पत्र लिखते हैं। अभी तो विपक्ष ने शिकायतों के लिए लिखना भी शुरू नहीं किया। राज्यवर्द्धन ने कहा कि राजस्थान में में सरकारी राज है ही नहीं, यहां माफिया राज है। चाहे वो भूमाफिया हो, अवैध खनन माफिया, रेत माफिया, बजरी माफिया हो। जनता को उसे रोकने के लिए आत्मदाह करना पड़ रहा है। लेकिन जनता के साथ में अभी तक कुछ भी नहीं है। बजरी माफिया पुलिस पर बेधड़क बिना किसी खौफ के फायरिंग कर रहा है। पेपर लीक माफिया युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ कर रहा है। कहीं ना कहीं शह और संरक्षण इन सभी को मिल रहा है।