Saturday, 29 August 2026

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल 4 शूटर्स सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीकर में मचाया उत्पात, कलक्टर एसपी को हटाने की मांग


गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल 4 शूटर्स सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीकर में मचाया उत्पात, कलक्टर एसपी को हटाने की मांग

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के पास डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनूं के पौंख गांव से हुई है।

सीकर में समाज के लोग मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन कर लोगों ने कलक्टर और एसपी को  हटाने की मांग की। इस दौरान शाम को  करीब 6.30 बजे लोगों को समझाने के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता की गई थी। वार्ता सफल नहीं पर समाज के लोग सड़क पर उतर आए। बैरिकेड्स तोड़ दिए।

एस के गर्ल्स कॉलेज के बाहर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। जमकर नारेबाजी की । पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे। लोगों के समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को रास्ते से हटाया। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

इससे पहले पौंख गांव में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की 15 टीमें शामिल थीं, जिसे झुंझुनूं और सीकर  एसपी के नेतृत्व में झुंझनूं के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में दो बदमाश के पैर में गोली लगी।

हत्या के बाद भागते वक्त ऑल्टो गाड़ी के पास खड़े एक व्यक्ति ताराचंद कड़वासरा से चाबी छीनी। ताराचंद ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही कैलाश चंद्र नाम के व्यक्ति को भी इस दौरान पैर में गोली मारी थी। उनका इलाज चल रहा है।

भागने के दौरान ये लोग झुंझुनूं जिले की बागोली नदी में उतर गए। इससे पहले उन्होंने इलाके में फायरिंग की। पुलिस ने इन्हें सब तरफ से घेर लिया था। तलाशी अभियान चला रहे थे। ये रात का फायदा उठाकर हरियाणा भागना चाह रहे थे। दो बदमाश हरियाणा बॉर्डर के पास डाबला में खेत में छुपे हुए थे। इन्हें विदेशी हथियारों के साथ पुलिस ने  गिरफ्तार किया।

लोगों की मदद से माला खेत की पहाड़ियों में छुपे हुए लोगों को ढूंढा। दो बदमाशों ने पुलिस के दो इंस्पेक्टर पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर जांच कर रही है। आरोपियों के पास से चीन और तुर्की में बने 5 विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। इन्होंने 52 राउंड सीकर में, तीन बबई में और आज मुठभेड़ के वक्त पांच राउंड फायर किए।

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए शूटर्स में से दो मनीष जाट और विक्रम गुर्जर सीकर के ही रहने वाले हैं। वहीं सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल हरियाणा के भिवानी के हैं। पुलिस ने इनके पास से हथियार सहित चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है।

2 बदमाश घायल हैं। पहले सीकर के अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया, इसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक जगदीश मोदी ने बताया कि फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवानों को ट्रॉमा सेंटर में तैनात किया गया है। ट्रॉमा सेंटर का एक वार्ड भी खाली करवा लिया गया है।बदमाशों के पैर से लगी गोलियां निकाल ली गई हैं। दोनाें खतरे से बाहर हैं। उन्हें फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।



    Previous
    Next

    Related Posts