


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जयपुर में 1 दिसंबर को भाजपा की आक्रोश रैली के लिए आयोजित जनसभा में भीड़ नहीं छुपाने के मामले को लेकर नाराजगी प्रकट की। भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने सराहनीय नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आखिर भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम क्यों नहीं किया सभा में भीड़ नहीं जुटने से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा को लेकर अब कांग्रेस में चर्चा बनेगी।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े आंदोलन की शुरुआत ही खराब रही और वो भी जयपुर से। पिछले एक-दो दशक में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर आया हो और उनकी सभा में कुर्सियां खाली रह जाएं।
प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने भाजपा के शहर अध्यक्ष राघव शर्मा को अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। नाराजगी शर्मा से आगे 3 विधायकों कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी और अशोक लाहोटी तक भी पहुंची। सूत्रों का कहना है कि इस सभा में कार्यकर्ताओं और आम लोगों को लाने की जिम्मेदारी शहर अध्यक्ष शर्मा के अलावा इन्हीं तीनों विधायकों के पास थी। अब हो सकता है कि सरदार शहर उप चुनाव निपटने के बाद इसको लेकर इन नेताओं को नोटिस भी दिया जाए।
मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ ने बताया कि शहर भाजपा संगठन ही सभा की जिम्मेदारी संभाल रहा था। ऐसे में वे ही बता सकते हैं कि सभा स्थल पर लोग बड़ी संख्या में क्यों नहीं जुटे।
भाजपा के शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम गुरुवार को था, वर्किंग दिवस था ऐसे में लोगों को जुटाना थोड़ा मुश्किल रहा। कुछ हमारे बीच कम्युनिकेशन गैप कार्यक्रम के समय को लेकर हो गया। कार्यक्रम भीड़ भरे ट्रैफिक वाले इलाके में था। हम सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कार्यक्रम की टाइमिंग को लेकर थोड़े कन्फ्यूज रहे। इसलिए कम संख्या में ही कार्यकर्ताओं को जुटा सके। दशहरा मैदान में जब नड्डा की सभा होनी थी, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष तय समयानुसार जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन उनको सभा स्थल पर नहीं लाया गया, क्योंकि उस समय तक सभा स्थल पर लोग ही नहीं जुटे थे। ऐसे में नड्डा को एयरपोर्ट पर ही वीआईपी लाउंज में रोका गया। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थे। नड्डा अगर उसी वक्त सभा स्थल पर पहुंच जाते तो शायद पूरा सभा स्थल ही खाली नजर आता। वे जब एयरपोर्ट पर रुके तो भाजपा नेताओं ने इधर-उधर फोन कर लोगों को दशहरा मैदान पर पहुंचने को कहा। सभा स्थल पर एक-डेढ़ घंटे बाद थोडे़-बहुत लोग पहुंचने शुरू हुए और जेपी नड्डा को एयरपोर्ट से सभा स्थल पर लाया गया। हालांकि कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी बहुत देर तक वो मैदान पूरा नहीं भरा। इससे भी नड्डा ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।