Saturday, 29 August 2026

भाजपा की जनाक्रोश यात्रा कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ: ताई


भाजपा की जनाक्रोश यात्रा कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ:  ताई

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और राजस्थान सहप्रभारी विजया ताई राहटकर ने शनिवार को मोहल्ला छावनी में भाजपा की जनाक्रोश यात्रा को सम्बोधित किया। विजया ताई ने कहा कि 4 वर्ष के कांग्रेस के कुशासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, सांप्रदायिक घटनाएं हो रही है ,दलितों का उत्पीड़न, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से तिरस्कार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही हैं।प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है।इस सरकार से हर वर्ग दुखी है चाहे वह किसान हो ,मजदूर हो ,महिला हो, अनुसूचित जाति का हो, जनजाति का हो या व्यापारी हो चारों तरफ भय और आतंक का वातावरण नजर आ रहा है।जो राजस्थान प्रदेश एक शांत प्रदेश हुआ करता था वो आज अशांत हो चुका है। जनता इन्हें कभी माफ नही करेगी। ताई ने कहा कि यह जन आक्रोश यात्रा कुशासन के खिलाफ है।

सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कहा कि कॉंग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों व जंगलराज को आमजन तक भाजपा पहुचायेगी।उन्होंने कहा कि इस बार जनता मे बहुत गुस्सा है,जो कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बिजली,पानी, सड़क से त्रस्त होकर कांग्रेस को हराएंगे।विधानसभा प्रभारी अनमोल तोमर ने कहा की ये सरकार भ्रष्टाचारियो को शरण देने वाली सरकार है। प्रदेश सरकार खुद को बचाने के चक्कर में जनता को भूल चुकी है। जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त होकर बैठी है। 

जनाक्रोश यात्रा में  सांसद ,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,नरेश बंसल,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, किशनगोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, जिला मंत्री गणपत पहाड़िया, रमेश गढ़वाल,ओमप्रकाश गुप्ता, बीना छामुनिया,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,चौथमल विजय,बादल साहू,रोहित जैन, रमेश कीर,तरुण टिक्किवाल, शम्भू शर्मा,उपप्रधान रामकेश मीणा, तौसीफ खान,तारिक अजीज,सीमा गौतम, संगीता सैन,नारायण सैन,शादाब खान सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा जन आक्रोश यात्रा को लेकर टोंक विधानसभा के रथ को खटीक समाज मंदिर से जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा और अरे कहां से फोटो आते थे जेपी विधानसभा यात्रा प्रभारी अनमोल तोमर ने झंडी दिखाकर विधानसभा के लिए रवाना किया। ये रथ खटीक मंदिर से रवाना होकर घण्टाघर, सुभाष बाजार, पांच बत्ती, बड़ा कुंआ, तख्ता, धन्नातलाई,काली पलटन,अम्बिका कॉलोनी, छाँवनी तक जन आक्रोश यात्रा निकाली गई।



Previous
Next

Related Posts