Saturday, 29 August 2026

गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर की हत्या


गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर की हत्या

कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को शनिवार को सुबह सीकर में गोली मारी गई है। ठेहट का शहर के पीपराली रोड पर घर है। इसी के बाहर उस पर फायरिंग हुई है।  उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राजू ठेहट सीकर के बाद जयपुर में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहता था। इसी मकसद से उसने जयपुर को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था।विवादित जमीनों और सट्टा कारोबारियों पर भी राजू ठेहट की नजरें थी। लेकिन महेश नगर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद राजू ठेहट वापस सीकर शिफ्ट हो गया था।


गैंगस्टर राजू ठेहट को सीकर बॉस के नाम से बुलाया जाने लगा है। जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान अपनी गैंग को बढ़ाने के मकसद से जयपुर में भी अपना ठिकाना बनाया। उसको जयपुर के स्वेज फार्म में जिस मकान से पकड़ा, उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

गैंगस्टर्स आनंदपाल सिंह और राजू ठेहट में करीब दो दशक वर्चस्व की लड़ाई चली थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद राजू ठेहट का वर्चस्व हो गया। जेल में बंद होने के दौरान भी उसके फिरौती मांगकर संरक्षण देने के कई मामले सामने आए थे। 


    Previous
    Next

    Related Posts