


भाजपा जन आक्रोश यात्रा की जिला मुख्यालय पर रथो की लॉन्चिंग पटेल सर्किल पर की गई। रथों को जिला यात्रा प्रभारी कालीचरण सर्राफ,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, सांसद ने झंडी दिखाकर विधानसभा के लिए रवाना किया।यात्रा जिला प्रभारी कालीचरण सर्राफ ने कहा कि इन रथो के माध्यम से कॉंग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों व जंगलराज को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा की रहेगी।
उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने जनता से झूठे वादे किये, प्रदेश में जंगलराज फैलाया।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से भाजपा गहलोत सरकार की काली करतूतों को जन- जन तक पहुँचाएगी।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल,यात्रा जिला संयोजक सतीश चंदेल,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक नीलिमा आमेरा,जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल,विधानसभा यात्रा प्रभारी अनमोल तोमर,जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सेनी बबलू टैंकर, बीना छामुनिया,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन,राजेश शर्मा,चौथमल विजय,बाबू लाल कासलीवाल,जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, वृद्धिचंद गुर्जर,पार्षद बादल साहू,शम्भू शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।