Saturday, 29 August 2026

खोले के हनुमानजी मंदिर परिसर में पहला स्वचालित पेसेंजर रोप-वे का निर्माण


खोले के हनुमानजी मंदिर परिसर में पहला स्वचालित पेसेंजर रोप-वे का निर्माण

शहर में खोले के हनुमानजी मंदिर परिसर में प्रदेश का पहला स्वचालित पेसेंजर रोप-वे का निर्माण हो रहा है। इस रोप-वे का नाम अन्नपूर्णा माता रोप-वे होगा। यह प्रदेश का पांचवां और जयपुर जिले के सामोद हनुमानजी रोप-वे के बाद दूसरा रोप-वे होगा। अन्नपूर्णा माता मंदिर से खोले के हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर स्थित वैष्णोमाता मंदिर तक 436 मीटर लंबा रोप-वे बनाया जा रहा है। रोप-वे निर्माण के लिए फर्म और जिला प्रशासन के बीच करार हुआ है।

इसके बाद फर्म को रोप-वे अधिनियम के तहत लाइसेंस जारी किया जाएगा। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में रोप-वे निर्माण का निरीक्षण किया। इस रोप-वे का दो साल में निर्माण हो जाएगा। इस पर 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उनका कहना है कि सुरक्षा और सुविधा दोनों को पुख्ता किया जाएगा।



Previous
Next

Related Posts