Saturday, 29 August 2026

विद्याधर नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशीसीताराम अग्रवाल के 65वें जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 997 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान


विद्याधर नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशीसीताराम अग्रवाल के 65वें जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 997 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विद्याधर नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, पीसीसी कोषाध्यक्ष और रीको के निदेशक सीताराम अग्रवाल के 65वें जन्म दिवस के अवसर पर सीकर रोड स्थित अंकुर मैरिज गार्डन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 997 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।


कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई देने देने के लिए जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, बगरू विधायक गंगा देवी , सांगानेर कांग्रेस प्रत्याशी पीसीसी सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड  की अध्यक्षअर्चना शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, जन अभाव अभियोग निराकरण सीमिति के अध्यक्ष पुखराज पारासर भी मौजूद रहे। इस मौके पर पीसीसी सचिव ललित तूनवाल, जसवंत गुर्जर, आरसी चौधरी, राजेश चौधरी, पार्षद महेश अग्रवाल, धापा देवी, लादूराम दुलारिया, प्रदीप तिवारी, राजेश गुर्जर, कांग्रेस नेता नरेन्द्र वशिष्ठ, हरेन्द्र पाल सिंह जादौन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। मंच संचालन पार्षद राजेश गुर्जर व सुभदेश सिंह चौहान ने किया।


Previous
Next

Related Posts