Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने किसानों से पैसे वसूलने वाले बिजली विभाग के संविदा कर्मी को मारा थप्पड़


 कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने किसानों से पैसे वसूलने वाले बिजली विभाग के संविदा कर्मी को मारा थप्पड़

बामनवास  से कांग्रेस  विधायक इंदिरा मीणा  ने गुरुवार को एक किसान की शिकायत पर बिजली निगम कार्यालय बौंली पहुंची थीं। विधायक ने यहां संविदाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। 

विधायक को बौंली के बिजली निगम कार्यालय पर प्राइवेट लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। विधायक ने स्टोर कीपर के रूम में पहुंचकर रजिस्टर की जांच की। यहां विधायक ने किसानों को ट्रांसफार्मर प्रायोरिटी के हिसाब से देने की हिदायत दी।

इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि लोडिंग-अनलोडिंग संविदाकर्मी पूरणमल ने ट्रांसफार्मर देने की एवज में रुपए लिए। जिस पर विधायक इंदिरा मीणा ने मजदूर को बुलाकर फटकार लगाई।

विधायक की पूरणमल से बहस हो गई और गुस्से में मीणा ने उसके थप्पड़ मार दी। विधायक इंदिरा मीणा ने निगम के एईएन और जेई एन से भी फोन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों को निगम कार्यालय में बेवजह लोगों के एंट्री नहीं देने के निर्देश दिए।

मामले को लेकर विधायक इंदिरा मीणा का कहना है कि निगम कार्यालय में बेवजह लोगों की दखलअंदाजी की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद मैं निगम कार्यालय पहुंचीं। वहां लोडिंग अनलोडिंग संविदाकर्मी के ट्रांसफार्मर लगवाने की एवज में रुपए मांगने की शिकायत मिली थी। जिस पर उसे आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी थी।





    Previous
    Next

    Related Posts