


केन्द्रीय विद्यायल क्रमाक 1 अजमेर में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें चीफ गेस्ट पुलिस राजस्थान सीआरपीएफ के आईजी विक्रम सहगल ने वार्षिकत्सव समारोह में प्रतिभावान विधार्थियो को किया सम्मानित किया।
विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र आर्यन ओझा को कक्षा दसवीं में उच्च प्रांत्ताक लाने पर आईजी सहगल ने प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस राजस्थान सीआरपीएफ के आईजी विक्रम सहगल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अमिभावकों को अपने बच्चों को कभी भी अन्य बच्चों की तुलना कर हतोत्साहित नही करना चाहिए। आज के आधुनिक दौर में बच्चे 4G, 5G इनके पीछे इतना बहक गये कि वह अपने माता जी, पिताजी की बातो पर ध्यान नही देते है।
आईजी सहगल ने विद्यालय के कई प्रतिभावान खिलाडियो एनसीसी कैटेड और कक्षा बारह और दसवीं के उत्कर्ष विद्यार्थियो का प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। वही विद्यालय के कई शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यकम में विद्यालय के छात्र छात्राओ ने कई शानदार कार्यक्रम कर समाबांध दिया।
केन्द्रीय विद्यालय क्रमाक 1 के प्राचार्य आर के मीणा ने आईजी सहगल का जोरदार स्वागत किया जिसमें सीआरपीएफ पुलिस अजमेर के कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति विद्यालय के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियो के अभिभावकगण भी मौजूद रहे।