Saturday, 29 August 2026

राहुल के बयान के बाद सीएम गहलोत और पायलट के बीच राजनीतिक विवाद थमा, समन्वय समिति की बैठक में दोनों मुस्कुराए किया अभिवादन,कुर्सियों की दूरी हुई खत्म


राहुल के बयान के बाद सीएम गहलोत और पायलट के बीच राजनीतिक विवाद थमा, समन्वय समिति की बैठक में दोनों मुस्कुराए किया अभिवादन,कुर्सियों की दूरी हुई खत्म

राहुल गांधी के बयानों के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद के बादल  खत्म होने लगे हैं। यही नहीं दोनों नेताओं ने अब यह कहना शुरू कर दिया कि हम  दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है और पार्टी को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करेंगे।

पार्टी के संगठन महामंत्री  केसी वेणुगोपाल मंगलवार को जयपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य समन्वय समिति बैठक में बैठक में आए तो नजारा बदला-बदला सा नजर आया। कांग्रेस की बैठक कांग्रेस के नए प्रदेश कार्यालय के वार रूम में आयोजित की गई जिसमें  सीएम गहलोत और पायलट ने एक दूसरे को मुस्कुराकर अभिवादन किया और जो दूरियां थी वह खत्म कर आसपास में बैठकर यह जताने का प्रयास किया कि एवं पार्टी के लिए एक होकर काम करेंगे । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 5 दिसंबर को प्रवेश करेगी  और 7 जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह अलवर के मालाखेड़ा से होती है चली जाएगी।


समन्वय समिति की बैठक के बाद  सीएम गहलोत और पायलट ने एक साथ  पत्रकारों से बातचीत की।  सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सब एकजुट हैं।  सीएम गहलोत और पायलट एसेट ही हैं। सचिन पायलट ने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। बैठक में भारत जोड़ाे यात्रा को लेकर चर्चा हुई। सीएम गहलोत ने कहा कि जब राहुल गांधी ने कहा है कि दोनों नेता एसेट हैं तो एसेट हैं। इसमें कहने को कुछ रह नहीं जाता है, उनके कहने के बाद फिर डिस्कशन किस बात का।

सीएम गहलोत ने कहा कि आजादी के पहले और बाद में हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि जो नंबर वन नेता होता है, उसकेअनुशासन में पार्टी चलती है। उनके कहने के बाद में कोई गुंजाइश रहती नहीं है। राहुल गांधी ने कह दिया तो हम सब एसेट ही हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि उसके मायने ये भी थे कि हम लोगों के साथ हर कार्यकर्ता एसेट हैं। अच्छी बात कही है। दोनों नेता एसेट हैं तो उनके फॉलोअर भी एसेट हैं। सब मिलकर यात्रा को भी कामयाब बनाएंगे। अगला चुनाव मुख्य मुद्दा है, वह हम जीतकर बताएंगे।

सचिन पायलट ने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। बैठक में भारत जोड़ाे यात्रा को लेकर चर्चा हुई। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच हाल ही गहराए विवाद में अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक 'राजनीतिक विवाद पर किसी प्रकार की कोई टीका टिप्पणी होने की गुंजाइश नहीं रह गई है। ऐसा लगता है कि अब दोनों नेताओं के बीच-सीजफायर' के आसार बन गए हैं। हाईकमान की तरफ से यात्रा निकलने तक दोनों खेमों को कोई विवाद नहीं करने के संकेत मिले हैं।

राजस्थान के प्रभारी अजय माकन अब प्रदेश में नहीं आने के संकेत मिल रहे हैं। अब मामले को संगठन महामंत्री  केसी वेणुगोपाल देखेंगे और उनके नेतृत्व में ही भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाएं रहेगी और दोनों नेता एकता के सूत्र में रहकर काम करेंगे।

यह माना जा रहा है कि सीएम गहलोत और पायलट के बीच अब केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में विस्तार से  मंत्रिमंडल विस्तार और हम राजनीतिक नियुक्तियों के बारे में भी रोडमैप तैयार किया जा सकता है। फिलहाल सीएम की दौड़  थम जाएगी और  सीएम गहलोत बजट प्रस्तुत कर सकते हैं। गुजरात चुनाव के बीच सीएम को हटाए जाने से पार्टी को चुनावी नुकसान हो सकता है ऐसे में दोनों को शांत रहने का निर्देश दिए गए हैं ।

गुजरात  और हिमाचल चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश की राजनीति में राजनीतिक नियुक्तियां और मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल किए जाने के संकेत मिलते रहे हैं 4 ग्राम फिलहाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप दोनों नेता एक साथ मिलकर काम करेंगे और छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में संभव होगा।

अब चाहे कुछ भी कहो राहुल गांधी के बयान के बाद सीएम गहलोत और पायलट के के राजनीतिक विवाद में बदलाव आना यह संकेत देता है कि फिलहाल दोनों नेताओं को कोई भी बयानबाजी नहीं करनी है । साथ ही अपने समर्थकों को भी यह स्पष्ट करना है कि वह भी कुछ नहीं बोलेंगे बल्कि एकता की बात कहकर पार्टी को मजबूत करेंगे।


Previous
Next

Related Posts