Saturday, 29 August 2026

नहाते समय बाथरुम में पकड़ किया रेप, पेट दर्द होने पर निकली 6 महीने की प्रेग्नेंट,आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में


नहाते समय बाथरुम में पकड़ किया रेप, पेट दर्द होने पर निकली 6 महीने की प्रेग्नेंट,आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा  न्यायिक हिरासत में

सांगानेर सदर थाने के पास उत्तर प्रदेश के हनुमानगंज कुशीनगर में रहने वाले एक मजदूर ने अपने मकान मालिक की बेटी को बाथरुम में नहाते समय अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पेट दर्द होने पर बेटी को परिजनों के डॉक्टर्स को दिखाया तो 6 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चला। मालपुरा गेट थाने में पीड़िता के पिता ने FIR दर्ज करवाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश तो उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सांगानेर सदर थाने के एसएचओ सतीश चन्द ने बताया कि रेप के मामले में आरोपी धनंजय चौहान निवासी हनुमानगंज कुशी नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। वह सांगानेर सदर में किराए से रहकर कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया था। वहां से सांगानेर सदर इलाके में ही कपड़ा फैक्ट्री में काम करने का पता चला। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी धनंजय को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत  भेज दिया।

उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर को बिहार निवासी 45 साल के व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वह 19 साल की बेटी के साथ मालपुरा गेट में रहकर एक फैक्ट्री में जॉब करता है। मकान में 10-15 परिवार किराए से रहते है। 6 महीने पहले उसकी बेटी मकान में बने बाथरुम में नहाने गई थी। मौका पाकर आरोपी पड़ोसी धनंजय ने बाथरुम में घुसकर बेटी के साथ जबरन रेप किया।

उल्लेखनीय है कि डर के मारे पीड़िता ने किसी को भी पड़ोसी की करतूत के बारे में नहीं बताया। आरोपी पड़ोसी भी किराए का कमरा खाली कर यहां से चला गया। 15 नवम्बर को पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने उसे डॉक्टर्स को दिखाया। डॉक्टर्स ने उसे 6 महीने की प्रेग्नेंट होना बताया। पीड़िता से परिजनों के पूछने पर उसने आप बीती सुनाई। जिसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ सांगली सदर थाने में मामला दर्ज कराया था।


Previous
Next

Related Posts