Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समन्वय समिति, सांसद विधायकों और पदाधिकारियों से करेंगे बैठक


कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समन्वय समिति, सांसद विधायकों और पदाधिकारियों से करेंगे बैठक

काग्रेस राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल मंगलवार को दोपहर 2:00  बजे जयपुर  पहुंचे।  जहां पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,राष्ट्रीय महामंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री रामलाल जाट  सहित मंत्रियों ने उनकी अगवानी की। 

केसी वेणुगोपाल मंगलवार दोपहर 3.30 बजे  जयपुर काग्रेस वाररूम मे  काग्रेस की राहुल गांधी की भारत जोडो पद यात्रा कोर्टिनेश कमेटी सदस्यों ओर राजस्थान में भारत जोडो पदयात्रा गुजरने वाले जिलो झालावाड़,कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, दौसा के काग्रेस विधायको, काग्रेस पूर्व सांसद, पूर्व विधायको ओर प्रदेश काग्रेस संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


केसी वेणुगोपाल जयपुर  बैठक मे राजस्थान मे 4 दिसंबर रात विश्राम ओर 5 दिसंबर सुबह से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा की तैयारी-व्यवस्था को लेकर कोर्टिनेश कमेटी ओर पदयात्रा मार्ग के काग्रेस विधायको, नेताओं से  चर्चा करेंगे। संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से  दो दिन पहले शनिवार को  काग्रेस पंजाब प्रभारी एवम  विधायक हरीश चौधरी ने दिल्ली एआईसीसी मे मुलाकात- राजस्थान मसले पर बातचीत की थी। गुजरे दो दिन से केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी के साथ महू-इंदौर मे भारत जोडो पदयात्रा मे शामिल है।उसमे केसी वेणुगोपाल की राहुल गांधी से राजस्थान मसले पर बातचीत करने -निर्देश लेने के संकेत मिले हैं। 

राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा 3 की जगह 4 दिसंबर रात को राजस्थान के झालावाड़ जिले में दाखिल होगी ओर विश्राम करेंगी। राहुल गांधी 5 दिसंबर सुबह से झालावाड़ जिले से राजस्थान मे भारत जोडो  पदयात्रा शुरू करने  का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मंगलवार की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित समन्वय समिति के सदस्यों के साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ जिले से संबंधित सांसद विधायक और पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के संबंध में विभिन्न निर्णय लिए जाएंगे।


Previous
Next

Related Posts