Saturday, 29 August 2026

एनआईए की टीमों ने 5 जिलों में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी, आतंकी साजिश के लिए विदेशों से आ रहा पैसा


एनआईए  की टीमों ने  5 जिलों में 20  से अधिक जगहों पर छापेमारी, आतंकी साजिश के लिए विदेशों से आ रहा पैसा

प्रदेश में एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने पांच से ज्यादा जिलों हनुमानगढ़, सीकर, नागौर, चूरू, अजमेर, बाड़मेर और जैसलमेर के इलाकों में छापेमारी की है। टेरर फंडिंग मामले में सोमवार देर रात से छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जयपुर से पकड़े गए पंजाब के गैंगस्टर से मिली सूचना पर एनआईएने यह कार्रवाई की है।

एनआईए की टीमें प्रदेश के 5 जिलों म में 20 से ज्यादा जगहों पर सर्च कर रही हैं। यह छापेमारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया से जेलों में हुई पूछताछ के बाद की जा रही है।

एनआईए के अनुसार कई बदमाश इन गैंगस्टर के लिए काम कर रहे हैं। जिस पर बदमाशों के संभावित ठिकानों पर एनआईए की टीम सर्च कर रही हैं। एजेंसी को जानकारी मिली है कि सभी गैंगस्टर के तार विदेश से भी जुड़े हैं।

भारत में लॉरेंस बिश्नोई और बवाना गैंग के नाम पर टेरर फंडिंग को इस छापेमारी की बड़ी वजह बताया जा रहा है। इससे पहले भी एनआईए की टीम ने करीब एक महीने पहले देशभर में रेड करते हुए 102 जगहों पर सर्च किया था। इस दौरान एजेंसी को कई संदिग्ध चीजें मिली थीं। जिस के आधार पर लॉरेंस और नीरज से दोबारा पूछताछ हुई।



    Previous
    Next

    Related Posts