


सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक परसराम मोरदिया के गनमैन हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल को शराब का गलत प्रचार करने का वीडियो जारी करने के मामले में सोमवार को निलंबित कर दिया है।
करोना काल के समयहेड कॉन्स्टेबल ने इसका एक वीडियो भी बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला सामने आते ही एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने उसे निलंबित किया है ।
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिसकर्मी शराब का प्रचार नहीं कर सकता है। कोरोना जैसी गंभीर बीमारी पर शराब पीने से ठीक होने की सलाह देना भी गलत है। उन्होंने कहा कि कोई पुलिसकर्मी, आम नागरिक या कोई भी हो। इस तरह शराब का प्रचार करना अपराध की श्रेणी में आता है। किसी को भी नशे का प्रचार करने की अनुमति नहीं है। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाकर जानबूझकर कोरोना इलाज की गलत सलाह देकर लोगों को गुमराह किया है। यह अपराध है। इस कारण पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
वीडियो दो साल पुराना कोरोना के टाइम का है। इसमें हेड कॉन्स्टेबल शराब की बोतल के साथ दिख रहा है। कोरोना बीमारी से बचने के लिए शराब पीने की सलाह दे रहा है।