


भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा है कि राहुल गांधी राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा नही बल्कि टूटती कांग्रेस एवं गुटबाजी में फंसी कांग्रेस को जोड़ने की जरूरत है।उन्होंने गांधी को नसीहत दी है कि कांग्रेस के हालातो को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा नही बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालना जरूरी है।
भाजपा की दिसम्बर से कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ दिसम्बर से शुरू होने वाली जनाक्रोश यात्रा सम्बन्धी जानकारी के लिए सोमवार को सर्किट हाउस में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की राष्ट्रीय मन्त्री अलका सिंह गुर्जर ने राज्य की कांग्रेस सरकार के 4साल के शासन को फेलियर बताते हुए कहा कि 4 साल में राज्य में साम्प्रदायिक सोहार्द्ध बिगड़ा है अराजकता बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार,दलित अत्याचार में राजस्थान नम्बर एक है।श्रीमति गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई में गुटबाजी के कारण प्रदेश का विकास ठप्प पडा हुआ है।
राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह ने कहा कि राजस्थान में पिछले 4साल में 1लाख61हजार से ज्यादा महिला अत्याचार तथा 8लाख31हजार से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हुए है।इतना ही नही 27हजार से ज्यादा बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है।
उन्होंने भाजपा की गुटबाजी मामले में कहा कि पार्टी पूरी तरह से ए
कजुट है मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद नही है।पोस्टर विवाद पर बोलते हुए कहा कि भाजपा पोस्टर की राजनीति नही करती। उन्होंने कहा कि टोंक जिले के बीसलपुर बांध से पेयजल एवं किसानों को पानी दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि निवाई, टोंक सहित जिले के कई गांव व शहरी इलाके पीने के पानी से वंचित है।
भाजपा की राष्ट्रीय मन्त्री अलका सिंह गुर्जर के टोंक सर्किट हाउस में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, यात्रा जिला संयोजक सतीश चंदेल,जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गालव,बेनी प्रसाद जैन, हंसराज धाकड़,बीना छामुनिया ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट,जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,अंकित डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तौसीफ खान,भाजयुमो जिला मंत्री राजू कश्यप,रामावतार कीर, शादाब खान,उत्तम सैनी, गणेश हिन्दू आदि ने स्वागत किया।