

टीवी सीरियल 'अहिल्याबाई' में महाराजा सूरजमल राव को डरपोक और कायर बताए जाने का भरतपुर में जोरदार तरीके से विरोध किया जा रहा है इस मामले को लेकर पिछले तीन दिनों में भरतपुर के इनमें रूपवास, डीग, कुम्हेर और मथुरा गेट थाने में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर समेत चैनल पर मामला दर्ज करवाया गया है। मामले सीरियल के डायरेक्टर जैक्सन सेठी, प्रोड्यूसर और चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा विरोध स्वरूपराज्यपाल कलराज मिश्र को भी विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपा है।
17 नवंबर को सोनी टीवी पर अहिल्याबाई सीरियल में महाराज सूरजमल को कायर दिखाया गया। इस सीरियल में खांडेराव ने महाराजा सूरजमल के बारे में कहा है- सूरजमल ने घटिया हरकत की है। इसके लिए हम माफ नहीं कर सकते। सूरजमल ने जो दगाबाजी की है, उसका जवाब ताकत से देंगे। वैसे भी दुश्मन की आंख में आंख डालकर युद्ध के मैदान में सामना करने का मजा ही कुछ और है। अहिल्याबाई सीरियल में महाराजा सूरजमल को खांडेराव बुजदिल और दगाबाज बता रहे हैं। खांडेराव कुम्हेर किले को भेदना चाहते थे। जब उन्होंने 1754 में कुम्हेर किले पर आक्रमण किया तो उन्हें वहां से पराजय हाथ लगी और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। 26 नवंबर को रूपवास थाना इलाके के मोलोनी के रहने वाले अजीत सिंह ने रूपवास पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि सोनी टीवी पर आने वाले अहिल्याबाई सीरियल के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों द्बारा आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। महाराजा सूरजमल को गलत तरीके से पेश किया गया। इससे महाराजा सूरजमल की छवि धूमिल हुई है। आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंची, इसलिए सीरियल के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के बाद रूपवास थाने में डायरेक्टर जैक्सन सेठी सहित प्रोड्यूसर और चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 26 नवंबर को मथुरा गेट और 28 नवंबर को सूरजमल यूथ बिग्रेड ने डीग थाने में भी अहिल्याबाई सीरियल के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसके अलावा कुम्हेर थाना में भी कुछ वकीलों द्बारा अहिल्याबाई सीरियल के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दी गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर सीरियल निर्माता के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं महाराजा सूरजमल के वंशज और पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भी सीरियल निर्माता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विश्वेंद्र सिंह महाराजा सूरजमल के वंशज हैं। 26 नवंबर को भरतपुर आए राज्यपाल कलराज मिश्र को भी विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर कलराज मिश्र ने कहा था कि महाराजा सूरजमल ने अपने जीवन काल में 80 युद्ध लड़े और सभी में जीत हासिल की थी। महाराजा सूरजमल कभी युद्ध नहीं हारे थे ।