Saturday, 29 August 2026

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच बातचीत कोई फैसला नहीं, 29 नवंबर को फिर होगी बैठक


गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच बातचीत कोई फैसला नहीं, 29 नवंबर को फिर होगी बैठक

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच सोमवार को सचिवालय में बैठक हुई। लेकिन बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका अब मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे सचिवालय में फिर से संघर्ष समिति के साथ बैठक होगी और उसमें कुछ निर्णय होने की संभावना है ।

संघर्ष समिति के विजय बैसला और अन्य पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव और खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के साथ ही देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष योगेंद्र अवाना के बीच रीट भर्ती, मुकदमे वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच वार्ता हुई।

बैठक में प्रक्रियाधीन  और  बैकलॉग भर्ती के साथ रीट भर्ती परीक्षा के 233 अभ्यर्थियों के प्रकरण में चर्चा हुई । इस दौरान बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान पेंडिंग केसेस, देवनारायण छात्रवृत्ति और गुरुकुल योजना,एमबीबीएस कोर्स में ट्यूशन फीस के साथ वर्ष 2019 और 2020 में संघर्ष समिति के साथ सरकार के हुए समझौते की पालना को लेकर चर्चा हुई।


Previous
Next

Related Posts