Saturday, 29 August 2026

करंट लगने से 2 की मौत


करंट लगने से 2 की मौत

कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े 7 बजे की है। हादसे में झालावाड़ के रहने वाले ड्राइवर कमलेश और चितौड़ के रहने वाले पप्पू सिंह करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी। पप्पू बोरिंग मशीन का ऑपरेटर था।

दोनों बोरिंग की गाड़ी पर बैठे थे। गाड़ी पीछे लेते हुए मशीन का पाइप बिजली के तार से टच हो गया था। बिजली का तार सड़क पर गिर गया। इस दौरान गाड़ी पर बैठा ड्राइवर का साथी नीचे उतरते ही करंट की चपेट में आ गया। बिजली के तार की चपेट में आने से युवक के शरीर में आग गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर ड्राइवर बचाने आया। वो भी करंट की चपेट में आया। दोनों आग से जलने लग गए। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद टायर ने भी आग पकड़ी। दोनों के पैर हाथ व चेहरा झुलस गया। ड्राइवर 80 फीसदी और खलासी 60 फीसदी झुलसा। दोनों की मौत हो गई। 

सिमलिया एसएचओ भवंर सिंह ने बताया- बोरिंग मशीन की गाड़ी में 2 लोग सवार थे। जो बोरिंग करने के लिए आए थे। सुबह के वक्त चाय पीने के लिए उन्होंने पानी के पॉइन्ट के पास गाड़ी रोकी थी। धर्म कांटा के पास गाड़ी को खड़ी कर रहे थे। ड्राइवर व खलासी गाड़ी में थे। ड्राइवर ने साइड में लगाने के लिए गाड़ी को आगे पीछे किया। मौके से 11 KV की लाइन निकल रही थी। गाड़ी को आगे पीछे करते बोरिंग मशीन के पाइप से बिजली का तार टूट गया। जमीन पर गिर गया। दोनों झुलस गए। आग लगने से गाड़ी का टायर व खिड़की भी जल गई।



    Previous
    Next

    Related Posts