


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेसी नेता है। कभी-कभी उनसे राम-राम हो जाती है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से घर की लड़ाई संभल नहीं रही और वे बेवजह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। जो पूरी तरह गलत है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जयपुर में 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित तीसरे दिन यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे थे।
उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के चेहरे को लेकर भी अपनी पार्टी का पक्ष रखाऔर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा है और उन्हीं के नेतृत्व में राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
प्रधान ने कहा कि सीएम गहलोत द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जनता ने उन्हें मैंडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पायलट भा ज पा के कार्यकर्ता नहीं है। लेकिन फिर भी कभी-कभी अगर पायलट मिल जाते हैं। तो उनसे राम-राम हो जाती है। मैं सीएम गहलोत जी का भी सम्मान करता हूं। उनके घर के झगड़े को छुपाने के लिए वह बेवजह मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के उल्टे दिन शुरू हो चुके हैं और आम जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को आने वाले चुनाव में सबक सिखाना है। शनिवार रात जब मैं जयपुर पहुंचा, तब टैक्सी ड्राइवर से मैंने राजस्थान सरकार को लेकर सवाल किया। तब उसने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार जाना तय है। यह लोग बहुत बेकार है।
प्रधान ने कहा कि राजस्थान में कोई सरकार नहीं है। बल्कि यहां आपसी लड़ाई करने वाले सत्ता लोभी लोगों का एक समूह बैठा है। इनमें आपसी रंजिश चल रही है। लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता ने उन्हें मेंडेड देकर सत्ता में पहुंचाया। लेकिन कांग्रेस के नेता जनता के मेंडेट का अनादर कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारी पार्टी में दुनिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा नरेंद्र मोदी है। इसलिए राजस्थान का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल के फूल के निशान पर लड़ा जाएगा। जब वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी। उस वक्त वेंकैया नायडू ने जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने राजस्थान में तब भी कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कही थी