Saturday, 29 August 2026

जनाक्रोश यात्रा में जनभागीदारी हो,प्रत्येक व्यक्ति के मन की यात्रा बने: कालीचरण सर्राफ


जनाक्रोश यात्रा में जनभागीदारी हो,प्रत्येक व्यक्ति के मन की यात्रा बने: कालीचरण सर्राफ

जन आक्रोश यात्रा सम्बन्धी टोंक जिले की बैठक शनिवार को सर्किट हाउस टोंक में यात्रा जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए गठित जिला टीम ,विधानसभा संयोजक, सह संयोजक एवं मोर्चों अध्यक्षो के साथ  जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

जिला प्रभारी कालीचरण सर्राफ ने कहा कि यह जन आक्रोश रथ यात्रा टोंक जिले के प्रत्येक व्यक्ति की मन की यात्रा बने, हर जन की यात्रा बने यह हमें सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि यह यात्रा टोंक जिले की ही नहीं अपितु राजस्थान की सबसे ऐतिहासिक यात्रा बने। हमें इस बात का भी प्रयास करना है कि इस यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी रहे । उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आमजन दुखी है, जनता महंगाई से त्रस्त है । इस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया एक भी वादा नहीं निभाया है और हमें इन सब बातों को जन जन तक लेकर जाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विधानसभा की जन समस्याओं को इस यात्रा के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाने का प्रयास करें ।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस जन आक्रोश रथ यात्रा में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए प्रयास करें । उन्होंने कहा है कि जनता के विश्वास, साथ और सहयोग से ही हम इस जनाक्रोश रथ यात्रा को जन-जन की रथयात्रा बना पाएंगे ।

यात्रा जिला संयोजक सतीश चंदेल ने कहा कि हमें इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता को अपने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली को किस तरह सफल बनाया जाए इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लग जाए।

बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, श्यामलाल जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,नरेश बंसल, विधानसभा यात्रा प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत, राजेश गुर्जर, ब्रह्मसिंह गुर्जर, अनमोल तोमर, जिला उपाध्यक्ष संतकुमार जैन, रामचंद्र गुर्जर, हंसराज धाकड़, बेनी प्रसाद जैन,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,बीना छामुनिया,रमेश गढ़वाल,  मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ,शम्भू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।



Previous
Next

Related Posts