


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर द्वारा आगामी होने वाली जनाक्रोश यात्रा को लेकर जयपुर शहर की बैठक ली गई। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने चंद्रशेखर ने उपस्थित पदाधिकारी को यात्रा से संबंधित दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ,जयपुर सांसद रामचरण बौहरा,प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल,जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ,विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर,शहर महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, अरुण खटोड़ अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।